11 दिन में 11 करोड़ का दान! राम मंदिर में 25 लाख भक्तों ने भगवान राम को किया नमन

अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है. भक्त भगवान राम के सामने नतमस्तक हो रहे हैं और दान-पुण्य भी कर रहे हैं. राम मंदिर में पिछले 11 दिनों में भारी दान इकट्ठा हुआ है.

03 February 2024

और पढ़े

  1. नायब सिंह सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का बजट, एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य,जानें किसे क्या मिला?
  2. होली से पहले घर में छाया मातम, युवक ने अपने ही परिवार को दी दर्दनाक मौत, वजह जान उड़ जाएंगे होश
  3. यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला के आरोपी जीशान का एनकाउंटर...एक दिन पहले ही सीएम योगी ने दिया था चेतावनी
  4. सरकारी दफ्तर बना शराब पार्टी का अड्डा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  5. इस योजना का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संवरेगा दिल्ली की महिलाओं का जीवन
  6. पुडुचेरी में विकास की गंगा! PM मोदी ने किया 2700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
  7. Bihar Encounter News: पटना के मरीन ड्राइव पर हाई ड्रामा! पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, फिर जो हुआ...
  8. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत पर सेंशस कोर्ट ने लगाई रोक, भड़की कांग्रेस!
  9. Explosion In Nagpur: नागपुर में हुआ भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल!
  10. सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे को मारा चाकू...फिर गहने लेकर अपने आशिक चाचा के साथ भागी
  11. यूपी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, इस महीने से शुरू होगा पहला चरण.... छह लाख कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी
  12. यूपी में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
  13. CBSE ने की नोएडा के इस स्कूल की मान्यता रद्द, अभिभावकों में चिंता
  14. बेवफा बीवी के वजह से दुखी पति-बेटी ने ट्रेन से कटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
  15. UP News: महिला ने तोड़ी रिश्तों की मर्यादा, भतीजे संग घर से भागी महिला, जांच में जुटी पुलिस

22 जनवरी को राम मंदिर (अयोध्या राम मंदिर) में प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया. जिसके बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं. देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. सुबह से ही मंदिर के बाहर भक्तों की कतारें देखी जा सकती हैं. अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. भक्त भगवान राम के सामने नतमस्तक हो रहे हैं और दान-पुण्य भी कर रहे हैं. राम मंदिर में पिछले 11 दिनों में भारी दान इकट्ठा हुआ है.

सिर्फ 11 दिन में 11 करोड़ का डोनेशन

22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा समारोह के बाद से पिछले 11 दिनों में लगभग 2.5 लाख भक्त अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कर चुके हैं. करीब 25 लाख श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन कर चुके हैं. इतना ही नहीं बल्कि पिछले 11 दिनों में राम मंदिर को भारी दान भी मिला है. राम मंदिर को पिछले 11 दिनों में 11 करोड़ रुपये का दान मिला है. राम मंदिर की दान पेटी में 8 करोड़ रुपये और चेक और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 3.5 करोड़ रुपये इकट्ठा हुए हैं.

धार्मिक पर्यटन से भी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि 

अयोध्या में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से 11 दिनों में 2.5 लाख श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन कर चुके हैं. इस संबंध में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे धार्मिक पर्यटन के कारण पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है. सरकार ने राज्य में धार्मिक पर्यटन के लिए भी कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं.

अयोध्या और काशी प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल 

सरकार ने उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के लिए भी कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं. भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या और काशी प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल हैं. 2023 में 5.76 करोड़ पर्यटक अयोध्या और 8.55 करोड़ पर्यटक काशी आए हैं. यह संख्या 2022 में अयोध्या से लगभग 3.36 करोड़ और काशी से 1.42 करोड़ अधिक है.

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in