कैसे हो जाता है लोगों का MMS Leak? जानिए कैसे रहें सुरक्षित

MMS लीक के आप कई मामले अक्सर सुनते होंगे. आज जानिए कि कैसे MMS लीक होते हैं और आप किस तरह इनसे बच सकते हैं.

02 February 2024

और पढ़े

  1. जानिए कब हैं महाशिवरात्रि व्रत का पारण... जान लें शुभ मुहूर्त और सही विधि
  2. Mahashivratri Special: वाराणसी में बाबा विश्वनाथ की भव्य मंगला आरती, भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा
  3. Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इस समय से शुरू होगा जलाभिषेक... जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
  4. Kiss Day Wishes 2026: इन प्यार भरे मैसेज से बनाएं 'किस डे' स्पेशल, पार्टनर को भेजें ये प्यार भरे संदेश
  5. हाई ब्लड प्रेशर: कितनी बार करें जांच, क्या है नॉर्मल रीडिंग और कब जाएं डॉक्टर के पास?
  6. Hug Day 2026 : पहला Hug कैसे बनाए यादगार... गले लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
  7. जानिए क्या हैं प्रॉमिस डे का इतिहास, जानकारी हैरान कर देने वाली!
  8. शरीर के इन बदलावों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कैंसर... जानिए ये संकेत
  9. Promise Day 2026: प्यार सिर्फ कहने से नहीं निभाने से रहता है जिंदा... Valentine Week के इस स्पेशल दिन इन वादे से करे पार्टनर को खुश
  10. आप भी दिन की शुरुआत पानी पीकर करते है... तो जान ले ठंडा या गुनगुना कैसा पानी सेहत के लिए है फायदेमंद
  11. Teddy Day 2026: टेडी डे पर पार्टनर को करें खुश... रंग और साइज से जताएं प्यार, जानें कौन-सा टेडी किसके लिए परफेक्ट
  12. सुबह-सुबह कर लें ये काम.... तो पेट हो जाएगा एकदम साफ, जानिए ये आसान तरीके
  13. Chocolate Day: सिर्फ वैलेंटाइन नहीं... हर रिश्ते के लिए अलग-अलग होती है चॉकलेट, जानें किसे कौन सी आएगी पसंद
  14. मशहूर शायरों की इन शायरियों से करें अपने लव पार्टनर से प्यार का इजहार
  15. गलती से कर दिया किसी और के UPI पर पेमेंट...तो ऐसे होंगे पैसे वापस, जानें ये आसान तरीका

आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। लगभग सभी लोग हर दिन इसका इस्तेमाल करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि स्मार्टफोन के कई फायदे हैं, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। अगर आप अपने पार्टनर से मिलते हैं, तो ध्यान रखें कि वो आपके पर्सनल पलों को कैमरे में कैद तो नहीं कर रहा। किसी भी सूरत में किसी को अपना आपत्तिजनक वीडियो ना बनाने दें। इस तरह के वीडियोज अगर आपके फोन हैं, तो उनके लीक होने के बहुत ज्यादा चांस हैं। अपने फोन को हमेशा पासवर्ड या दूसरे तरीकों से सिक्योर रखें। आए दिन प्राइवेट वीडियो या MMS लीक होने की खबरें सामने आती रहती हैं। कई लोगों के मन में अभी भी इसको लेकर सवाल है कि प्राइवेट वीडियो या MMS Leak कैसे होते हैं। इसको लेकर कोई एक वजह नहीं है। कई कारण होते हैं जब प्राइवेट वीडियो या MMS लीक हो जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें - चाय के साथ कुछ चीजों को खाने से हो सकती है परेशानी, जानें किन चीजों को करें अवॉइड


ऐप्स से होते हैं वीडियो लीक

बता दें कि गूगल पर कई ऐसे ऐप्स होते हैं जिसमें आपको कैशबैक या फिर अन्य ऑफर दिए जाते हैं। अक्सर यूजर्स लालच में आकर इन ऐप्स को अपने फोन में डाउनलोड कर लेते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स उन ऐप्स के बारे में पढ़े बिना ही उसको एक्सेस दे देते हैं। इस तरह ऐप्स को आपको फोटो और वीडियो तक एक्सेस मिल जाता है। ऐसे में किसी भी ऐप को गैलरी का एक्सेस देने से पहले आपको सावधानी बरतनी चाहिए।


फोन बेचने से पहले दें ध्यान

कई बार हम अपना पुराना फोन किसी को बेच देते हैं। फोन बेचते वक्त हम अपना डेटा डिलीट नहीं करते हैं या फिर फोन को रिसेट नहीं करते हैं, जिससे हमारा सभी डेटा, वीडियो और फोटो फोन खरीदने वाले शख्स के पास चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में प्राइवेट वीडियो और फोटो लीक हो सकते हैं।


क्लाउड से लीक हो सकता है डेटा

अलग-अलग ड्राइव में कई लोग अपने डाटा सेव करते हैं। लोगों को लगता है कि क्लाउट में डाटा सेव करना सुरक्षित है, लेकिन कई बार यहां से भी डाटा लीक होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। खासकर अगर उस क्लाउट का पासवर्ड स्ट्रांग नहीं है या फिर किसी ने पासवर्ड हैक कर लिया है तो इस तरह के वीडियो सुरक्षित नहीं रहते। लोगों को लगता है कि पासवर्ड डला हुआ है इसलिए कोई भी वीडियो इन क्लाउड्स में सेव कर दें, लेकिन ये ध्यान रखना चाहिए कि अगर कोई बहुत पर्सनल वीडियो है तो उसे इस तरह की जगहों पर सेव करने से बचें।

 

TNP न्यूज़ से निवेदिता राय की रिपोर्ट 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in