सर्दियों में इन ड्रिंक्स को पीने से नहीं लगेगा सर्दी जुकाम

ठंड के मौसम में ज्यादातर लोगों को सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या होती है. ये सभी ड्रिंक्स आपको ठंड से बचाने के साथ-साथ सर्दियों में लगने वाली बीमारियों से भी दूर रखती हैं.

27 January 2024

और पढ़े

  1. Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इस समय से शुरू होगा जलाभिषेक... जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
  2. Kiss Day Wishes 2026: इन प्यार भरे मैसेज से बनाएं 'किस डे' स्पेशल, पार्टनर को भेजें ये प्यार भरे संदेश
  3. हाई ब्लड प्रेशर: कितनी बार करें जांच, क्या है नॉर्मल रीडिंग और कब जाएं डॉक्टर के पास?
  4. Hug Day 2026 : पहला Hug कैसे बनाए यादगार... गले लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
  5. जानिए क्या हैं प्रॉमिस डे का इतिहास, जानकारी हैरान कर देने वाली!
  6. शरीर के इन बदलावों को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं कैंसर... जानिए ये संकेत
  7. Promise Day 2026: प्यार सिर्फ कहने से नहीं निभाने से रहता है जिंदा... Valentine Week के इस स्पेशल दिन इन वादे से करे पार्टनर को खुश
  8. आप भी दिन की शुरुआत पानी पीकर करते है... तो जान ले ठंडा या गुनगुना कैसा पानी सेहत के लिए है फायदेमंद
  9. Teddy Day 2026: टेडी डे पर पार्टनर को करें खुश... रंग और साइज से जताएं प्यार, जानें कौन-सा टेडी किसके लिए परफेक्ट
  10. सुबह-सुबह कर लें ये काम.... तो पेट हो जाएगा एकदम साफ, जानिए ये आसान तरीके
  11. Chocolate Day: सिर्फ वैलेंटाइन नहीं... हर रिश्ते के लिए अलग-अलग होती है चॉकलेट, जानें किसे कौन सी आएगी पसंद
  12. मशहूर शायरों की इन शायरियों से करें अपने लव पार्टनर से प्यार का इजहार
  13. गलती से कर दिया किसी और के UPI पर पेमेंट...तो ऐसे होंगे पैसे वापस, जानें ये आसान तरीका
  14. प्रपोज डे 2026: रिश्तों को मजबूत बनाने और प्यार जताने का खास दिन, जानें कैसे करें अपने प्यार का इजहार
  15. मुंह में आ जाएगा पानी…जब बनाएंगे इन सब्जियों के हलवे, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ जाता है। व्यक्ति को बार-बार सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से परेशान होना पड़ता है। इसके साथ ही सर्दियों में बैक्टीरिया और वायरस भी फैलता है। साथ ही सर्दियों में शरीर को गर्म रखना भी बहुत जरूरी होता है। सर्दी से बचने के लिए ज्यादातर लोग चाय का सहारा लेते हैं। चाय के एक गर्म प्याले से सर्दी से कुछ हद तक राहत मिल जाती है। हालांकि जब मौसम ठंडा होता है और इम्यूनिटी भी कम रहती है, तब अक्सर ऐसे लोगों को अपनी ड्रिंक्स में जड़ी-बूटियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है, जो एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनोल्स से भरपूर होते हैं। अगर आप भी सर्दियों में अपनी बॉडी को गर्म और हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो कुछ खास तरह की ड्रिंक्स को अपनी विंटर डाइट में शामिल कर सकते हैं।


बादाम का दूध

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप बादाम का दूध पी सकते हैं। बादाम के दूध में मौजूद विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, जिंक और मैंगनीज शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। बादाम का दूध पीने से आपको एनर्जी और ताकत मिलेगी। साथ ही आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा।

 

यह भी पढ़ें - क्या आप भी टॉयलेट में लेकर जाते हैं फोन? जानें ले इसके नुकसान

 

चुकंदर, गाजर और सेब का जूस

इन फलों को अच्छी तरह धो कर काट लें और इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। आप चाहें तो इसमें अदरक का छोटा सा टुकड़ा भी शामिल कर सकती हैं। यह हेल्दी ड्रिंक आपके लिए काफी फायदेमंद है। यह न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट करेगा बल्कि इंफ्लामेटरी लक्षणों को भी कम करेगा। जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या है उन्हें यह जूस पीना चाहिए, क्योंकि अदरक एंटी-इंफ्लामेटरी होता है।

ब्लैक टी

ब्लैक टी दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। हाई ब्लड शुगर लेवल के मरीजों के लिए भी ये एक फायदेमंद ड्रिंक है। इसे सर्दी में पीने से शरीर को ठंड से काफी राहत भी मिलती है। इसके अलावा हड्डियों को मजबूत बनाने, इम्यूनिटी बढ़ाने और वजन को कंट्रोल करने में भी ब्लैक टी काफी मददगार है।

अदरक का काढ़ा

सर्दियों में अकसर लोग अदरक का सेवन करते हैं। अदरक की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए आप चाहें तो सर्दियों में अपनी बॉडी को गर्म रखने के लिए अदरक का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसलिए आप एक बाउल में पानी डालें इसमें अदरक का टुकड़ा डालें और अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर गिलास में रख सकते हैं इसमें शहद मिलाकर पी लें। ऐसा करने से आपकी बॉडी अंदर से गर्म रहती है।

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध ठंड में पीने से सर्दी से काफी ज्यादा राहत मिलती है। हल्दी के दूध में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण होते हैं। यह दूध काफी फायदेमंद होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ सर्दी-खांसी को रोकने में मदद करता है।

 

TNP न्यूज़ से निवेदिता राय की रिपोर्ट 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in