घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी के चलते हुआ बड़ा सड़क हादसा, दादरी बाईपास पर टकराई एक के बाद एक कई गाड़ियां

इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें फौरन ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगे जाम को जेसीबी, क्रेन के जरिए हटाया गया. इस हादसे में करीब एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं.

16 January 2024

और पढ़े

  1. सड़क पर कचरा फेंका तो खैर नहीं, लाख रुपये तक भरना पड़ सकता है जुर्माना
  2. Maharashtra News: रील देखने की थी लत, छीना फोन तो बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम
  3. Hathras News: हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, कई जिंदगी के लिए लड़ रहे जंग
  4. बिल्लियों ने मचाया कहर! गाजियाबाद में एक दिन में लगे 387 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन, रिपोर्ट हैरान कर देने वाले
  5. नायब सिंह सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का बजट, एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य,जानें किसे क्या मिला?
  6. होली से पहले घर में छाया मातम, युवक ने अपने ही परिवार को दी दर्दनाक मौत, वजह जान उड़ जाएंगे होश
  7. यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला के आरोपी जीशान का एनकाउंटर...एक दिन पहले ही सीएम योगी ने दिया था चेतावनी
  8. सरकारी दफ्तर बना शराब पार्टी का अड्डा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  9. इस योजना का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संवरेगा दिल्ली की महिलाओं का जीवन
  10. पुडुचेरी में विकास की गंगा! PM मोदी ने किया 2700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
  11. Bihar Encounter News: पटना के मरीन ड्राइव पर हाई ड्रामा! पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, फिर जो हुआ...
  12. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत पर सेंशस कोर्ट ने लगाई रोक, भड़की कांग्रेस!
  13. Explosion In Nagpur: नागपुर में हुआ भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल!
  14. सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे को मारा चाकू...फिर गहने लेकर अपने आशिक चाचा के साथ भागी
  15. यूपी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, इस महीने से शुरू होगा पहला चरण.... छह लाख कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

Greater Noida: दादरी बाईपास पर घने कोहरे  के चलते आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिसमें करीब 10 वाहन आपस में टकरा गए. हादसा सुबह तकरीबन 9 बजे के आसपास हुआ. जिसमें सबसे पहले  आईशर कैंटर एक ट्रक से टकराया जिसके चलते कई गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकराती चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

घने कोहरे के चलते हुआ हादसा

इस सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है.  जिन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर लम्बा जाम लग गया, जिसे खुलवाने के के लिए जेसीबी, क्रेन हाइड्रा की इस्तेमाल किया गया. बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी देखने को मिला है जिसमें साफ नजर आ रहा था कि घने कोहरे के चलते एक-एक कर सभी गाड़ियां आपस में टकराने लगी.

यह भी पढ़ें : नोएडा पर मेहरबान सीएम योगी: न्यू अशोक नगर से चलेगी Rapid Rail, नोएडा एयरपोर्ट से होगी कनेक्टिविटी

डीसीपी आशोक कुमार ने दी जानकारी

हादसे के दौरान ड्यूटी पर तैनात डीसीपी आशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे मे कैलाश प्रशांत, अपूर्व परमार, केशव, और मोहन  नाम के शख्स गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें दादरी पुलिस ने इलाज के लिए फौरन ही अस्पाताल में भर्ती कराया है. वहीं अस्पताल में भर्ती मोहन की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने गाड़ियों को रोड से हटाने के लिए क्रेन बुलाई जिसके बाद ही लोगों को जाम से राहत मिली. वहीं घने कोहरे के चलते पुलिस ने लोगों को सावधानी से गाड़ियां चलाने की सलाह दे रही है.

गौरतलब है कि इस समय पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का दौर है और घने कोहरे की वजह से कई जगहों पर विजिबिलिटी जीरो देखने को मिल रही है. तो ऐसे में कई सारे सड़क हादसों की खबर लगातार सुनने को मिल रही है.

TNP न्यूज़ से अमजद खान की रिपोर्ट.  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in