UP Politics: क्या INDIA गठबंधन में शामिल होगी बसपा, मायावती जन्मदिन पर कर सकती हैं बड़ा ऐलान?

UP Lok Sabha Election 2024: BSP प्रमुख मायावती इंडिया गठबंधन में शामिल होंगी या नहीं इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. क्या बसपा सुप्रीमो अपने जन्मदिन पर कोई बड़ा एलान करके सबको चौंका देगी.

04 January 2024

और पढ़े

  1. मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मेट्रो पिलर ऑटो पर गिरा, 1 की मौत, दिए गए जांच के आदेश
  2. मालेगांव के उपमहापौर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर पर हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला
  3. जेल से बाहर आते ही पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- मेरे खिलाफ जानलेवा साजिश
  4. 7 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे सांसद पप्पू यादव! इन मामलों में कोर्ट से मिली जमानत
  5. JDU विधायक ने लालू-राबड़ी पर साधा निशाना, कहा- जो जंगलराज के लोग थे उनको..
  6. यूपी में शराब प्रेमियों को झटका! नई आबकारी नीति में बदलाव, अप्रैल से बढ़ेंगे दाम
  7. कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा : शिवम मिश्रा को जमानत, पुलिस की रिमांड अर्जी खारिज
  8. कोरबा केस: सलमा सुल्तान की हत्या की पूरी कहानी.... चश्मदीद गवाह ने अदालत में बताई डरावनी घटनाएं
  9. Kanpur Lamborghini Case: ड्राइविंग सीट पर कौन... सरेंडर से पहले ही मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  10. Mumbai Lift Accident : मुंबई भायखला में बड़ा हादसा, 18 मंजिल से टूट कर गिरी लिफ्ट, 5 घायल
  11. योगी 2.0 का आखिरी बजट : विकास और रोजगार पर योगी सरकार का फोकस, चुनावी बजट से ‘27 विजय’ की तैयारी
  12. UP Budget 2026-27: चुनावी साल में जनकल्याण पर फोकस, महिलाओं-युवाओं को बड़ी राहत
  13. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत, तीन दिन के गिरफ्तारी के बाद राहत
  14. मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, दंपती समेत तीन बच्चों की संदिग्ध मौत, सुसाइड की आशंका
  15. बंगाल में SIR प्रक्रिया: SC ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, अधिकारियों की लिस्ट तत्काल देने को कहा

UP Lok Sabha Election 2024:2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन जोरदार तैयारी में लग गया हैं. लोकसभा चुनाव के तैयारी के बीच अब इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारों को लेकर भी मंथन शुरू हो गया हैं. वहीं इसी बीच अब बसपा को लेकर कई तरह की खबरे सामने आ रही हैं कि वह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इंडिया गठबंधन में शामिल होगी या नहीं? बसपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती क्या फैसला लेंगी उसको लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मायावती 15 जनवरी को अपने जन्मदिन पर कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बसपा कार्यकर्ता भी इंडिया गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं. अब बसपा कार्यकर्ताओं की सारी निगाहें बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिकी हुई हैं कि वह इंडिया गठबंधन को लेकर क्या फैसला लेंगी. क्या वह INDIA  गठबंधन का हिस्सा बनेगी या फिर वह अपने अलग चुनाव लड़ने के फैसले पर टिकी रहेंगी.

क्या इंडिया गठबंधन में शामिल होगी बसपा?

बसपा के INDIA  गठबंधन में शामिल होने का इशारा खुद बसपा सुप्रीमो मायावती की तरफ से ही किया गया था. जब मायावती ने बिना किसी का जिक्र किए कहा था कि कब किसको किसकी जरूरत पड़ जाए कहा नही जा सकता. वही इस मुद्दे पर बसपा सांसद मलूक नगर ने भी दावा किया था कि बिना बसपा और मायावती को पीएम उम्मीदवार घोषित किए बिना इंडिया गठबंधन का कुछ भी नहीं हो सकता हैं. बीजेपी यूपी की 75 सीट जीत जाएगी.

जन्मदिन पर मायावती करेंगे बड़ा ऐलान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बसपा प्रमुख मायावती 15 जनवरी को अपने जन्मदिन पर कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं. क्या मायावती इंडिया गठबंधन को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं. खबरों की माने तो कुछ ऐसा ही होने जा रहा हैं.

TNP न्यूज़ से सियाराम यादव की रिपोर्ट.

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in