गुजरात में न्यू ईयर पर लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार करके बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने कही ये बात

PM Modi Urges People: देश भर की लोगो ने साल 2023 के आखिरी दिन रविवार (31 दिसंबर) को जश्न मनाकर अगले साल 2024 का जोरदार स्वागत किया. वही नए साल गुजरात के लोगो ने सूर्य नमस्कार करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

01 January 2024

और पढ़े

  1. Karnataka: घरेलू कलह या फिर दहेज उत्पीड़न, बेंगलुरु की सॉफ्ट इंजीनियर महिला ने क्यों उठाया ख़ौफनाक कदम?
  2. CM योगी का गाजियाबाद दौरा आज, शहर के कई रास्तों पर बदला ट्रैफिक रूट
  3. सड़क पर कचरा फेंका तो खैर नहीं, लाख रुपये तक भरना पड़ सकता है जुर्माना
  4. Maharashtra News: रील देखने की थी लत, छीना फोन तो बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम
  5. Hathras News: हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, कई जिंदगी के लिए लड़ रहे जंग
  6. बिल्लियों ने मचाया कहर! गाजियाबाद में एक दिन में लगे 387 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन, रिपोर्ट हैरान कर देने वाले
  7. नायब सिंह सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का बजट, एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य,जानें किसे क्या मिला?
  8. होली से पहले घर में छाया मातम, युवक ने अपने ही परिवार को दी दर्दनाक मौत, वजह जान उड़ जाएंगे होश
  9. यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला के आरोपी जीशान का एनकाउंटर...एक दिन पहले ही सीएम योगी ने दिया था चेतावनी
  10. सरकारी दफ्तर बना शराब पार्टी का अड्डा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  11. इस योजना का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संवरेगा दिल्ली की महिलाओं का जीवन
  12. पुडुचेरी में विकास की गंगा! PM मोदी ने किया 2700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
  13. Bihar Encounter News: पटना के मरीन ड्राइव पर हाई ड्रामा! पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, फिर जो हुआ...
  14. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत पर सेंशस कोर्ट ने लगाई रोक, भड़की कांग्रेस!
  15. Explosion In Nagpur: नागपुर में हुआ भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल!

PM Modi Urges People: देश भर की लोगो ने साल 2023 के आखिरी दिन रविवार (31 दिसंबर) को जश्न मनाकर अगले साल 2024 का जोरदार स्वागत किया. वही नए साल गुजरात के लोगो ने सूर्य नमस्कार करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संदेश देकर एक आग्रह भी किया.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा, "गुजरात ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करते हुए 2024 का जोरदार स्वागत किया - 108 स्थानों पर एक साथ सबसे अधिक लोगों ने सूर्य को नमस्कार करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया! जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारी संस्कृति में 108 अंक का काफी विशेष महत्व माना जाता है"

‘सूर्य नमस्कार को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा’

आयोजन स्थलों में प्रतिष्ठित मोढेरा सूर्य मंदिर भी शामिल है, जहां कई लोग शामिल हुए. यह वास्तव में योग और हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सच्चा प्रमाण है.मैं आप सभी से भी आग्रह करता हूं कि सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। फायदे बहुत हैं.

गुजरात के सूर्य मंदिर में बना यह विश्व रिकॉर्ड

मोढेरा का सूर्य मंदिर गुजरात के पाटन से 30 किलोमीटर दक्षिण में मोढिरा गांव में स्थित है.इसी मंदिर में नए साल के मौके पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसमें भारी तादात में लोगों ने शामिल होकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया. इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी शामिल हुए.

TNP NEWS से सियाराम यादव की रिपोर्ट

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in