नोएडा पर मेहरबान सीएम योगी: न्यू अशोक नगर से चलेगी Rapid Rail, नोएडा एयरपोर्ट से होगी कनेक्टिविटी

उत्तर प्रदेश के नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में सरकार के के द्वारा कई कदम उठाया जा रहा हैं. इसी कड़ी में अब गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में भी रैपिड रेल बनाने की योजना बनाई जा रही है.

13 December 2023

और पढ़े

  1. नायब सिंह सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का बजट, एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य,जानें किसे क्या मिला?
  2. होली से पहले घर में छाया मातम, युवक ने अपने ही परिवार को दी दर्दनाक मौत, वजह जान उड़ जाएंगे होश
  3. यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला के आरोपी जीशान का एनकाउंटर...एक दिन पहले ही सीएम योगी ने दिया था चेतावनी
  4. सरकारी दफ्तर बना शराब पार्टी का अड्डा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  5. इस योजना का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संवरेगा दिल्ली की महिलाओं का जीवन
  6. पुडुचेरी में विकास की गंगा! PM मोदी ने किया 2700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
  7. Bihar Encounter News: पटना के मरीन ड्राइव पर हाई ड्रामा! पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, फिर जो हुआ...
  8. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत पर सेंशस कोर्ट ने लगाई रोक, भड़की कांग्रेस!
  9. Explosion In Nagpur: नागपुर में हुआ भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल!
  10. सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे को मारा चाकू...फिर गहने लेकर अपने आशिक चाचा के साथ भागी
  11. यूपी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, इस महीने से शुरू होगा पहला चरण.... छह लाख कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी
  12. यूपी में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
  13. CBSE ने की नोएडा के इस स्कूल की मान्यता रद्द, अभिभावकों में चिंता
  14. बेवफा बीवी के वजह से दुखी पति-बेटी ने ट्रेन से कटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
  15. UP News: महिला ने तोड़ी रिश्तों की मर्यादा, भतीजे संग घर से भागी महिला, जांच में जुटी पुलिस

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में सरकार के के द्वारा कई कदम उठाया जा रहा हैं. इसी कड़ी में अब गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में भी रैपिड रेल बनाने की योजना बनाई जा रही है. यूपी के जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है. जेवर एयरपोर्ट को पूरे दिल्ली-एनसीआर (Delhi –NCR) से जोड़ने की योजना तैयार की जा रही है. अब ग्रेटर नोएडा में बन रहे ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Greenfield International Airport) को रैपिड रेल से जोड़ने की तैयारी चालू हो गयी है. खबरों के मुताबिक इसके लिए प्रस्ताव भी भेज दिया गया है. एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे जेवर को नई दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) से जोड़ने का प्रस्ताव भी भेजा गया है.

25 किलोमीटर नया मार्ग बनने को तैयार

खबरों के मुताबिक गाजियाबाद (Ghaziabad) स्टेशन को जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नोएडा बॉर्डर (Noida Border) स्थित आरआरटीएस (RRTS ) के न्यू अशोक नगर (New Ashok Nagar) स्टेशन से परी चौक (Pari Chok) के बीच 25 किलोमीटर लंबा रूट बनाने की तैयारी है. इसका प्रस्ताव 14 दिसंबर को शासन के सामने पेश किया जाएगा. इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.

नोएडा में भी रैपिड रेल को मिलेगी मंजूरी!

इससे पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हाई स्पीड कनेक्टिविटी के लिए मेट्रो चलाने की योजना बन रही थी लेकिन यह योजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई है. अब रैपिड रेल को हाई स्पीड कनेक्टिविटी देने की योजना पर चर्चा तेज हो गई है. इससे पहले गाजियाबाद स्टेशन से जेवर एयरपोर्ट तक 72 किलोमीटर का नया ट्रैक बनाने के लिए शासन स्तर पर मंजूरी मिल चुकी है.

बता दें कि इससे पहले 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद और दुहाई के बीच रैपिड एक्स के पहले कॉरिडोर का उद्घाटन किया था. तब से लोग 17 किलोमीटर के इस कॉरिडोर पर सफर कर रहे हैं. अब एनसीआरटीसी ( NCRTC) का फोकस मेरठ की ओर है. एनसीआरटीसी (NCRTC) के मुताबिक, मेरठ साउथ के बीच 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है.

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in