दिल्ली में आग का तांडव, 50 आशियाने उजड़े, 3 लोगों की झुलसने से हुई मौत

Delhi Fire Tragedy: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

16 घंटे पहले

और पढ़े

  1. पीएम मोदी 8 मार्च को देश को देंगे बड़ी सौगात!, 'रिंग मेट्रो' का करेंगे उद्घाटन
  2. अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारत का पोर्ट क्यों इस्तेमाल किया? जानें सच क्या है!
  3. कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी किए छह उम्मीदवारों के नाम, लिस्ट में दिखें पुराने चेहरे
  4. बिहार की राजनीति में हलचल! नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय? आज भर सकते हैं पर्चा, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
  5. इन राज्यों में होगी गर्मी... तो यहां होगा आंधी-बारिश का अटैक, IMD का आया बड़ा अलर्ट
  6. दिल्ली में होली फीकी? सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट
  7. होली से पहले जानें दिल्ली मेट्रो, DTC बस और नमो भारत का पूरा शेड्यूल
  8. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का फिर बजा डंका, इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब पर मचाई धूम, ट्रंप को काफी पीछे छोड़ा
  9. इस समय से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण.... जानिए क्या करें और क्या नहीं
  10. होली पर इन राज्यों में बरसेगी बारिश... तो उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
  11. ईरान-इजरायल टकराव के बीच कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, दूतावास ने जारी की ये गाइडलाइन
  12. ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की दो टूक! दुनिया को दिया बड़ा संदेश
  13. AI समिट में प्रदर्शन पर कोर्ट का बड़ा फैसला, यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को मिली बेल!
  14. Iran Israel Attack: खामेनेई की मौत पर देशभर में बवाल! जानें कहां-कहां हुआ विरोध प्रदर्शन
  15. पश्चिम एशिया संकट पर पीएम आवास में हाईलेवल मीटिंग, CCS ने सुरक्षा हालात पर की विस्तृत समीक्षा

Delhi Fire Tragedy: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना सदर बाजार इलाके में होली के दिन हुई, जबकि दूसरी घटना गुरुवार तड़के रिठाला इलाके की झुग्गी बस्ती में सामने आई। दोनों हादसों के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दमकल विभाग की टीमों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी

सदर बाजार इलाके में अचानक लगी आग: दमकल विभाग

दमकल विभाग के अनुसार, होली के दिन सदर बाजार इलाके में एक इमारत में अचानक आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें फंसे दो लोग बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आग लगने से 50 से अधिक जलकर खाक हुई झुग्गियां

वहीं दूसरी घटना गुरुवार तड़के दिल्ली के रिठाला इलाके में सामने आई, जहां झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से करीब 50 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। यह घटना रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सुबह 4:15 बजे झुग्गियों में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 4:15 बजे झुग्गियों में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली थी। इसके बाद तुरंत करीब 15 से 16 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घनी आबादी के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते कई झुग्गियां उसकी चपेट में आ गईं। दमकल कर्मियों और पुलिस की टीमों ने मिलकर आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद सुबह करीब 6:30 बजे तक आग पर लगभग काबू पा लिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस झुग्गी बस्ती में 50 से ज्यादा आशियाने थे, जिनमें से अधिकांश आग में जलकर राख हो गईं।

जांच में जुटी पुलिस

आग बुझाने के बाद जब मलबे की तलाशी ली गई तो एक लड़की का जला हुआ शव बरामद हुआ। दमकल विभाग ने शव को पुलिस को सौंप दिया है। आग लगने के बाद एक लड़की के लापता होने की भी सूचना सामने आई थी, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उसी की इस हादसे में मौत हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in