नींद आने में होती है परेशानी? अपनाएं ये आसान तरीके, मिनटों में मिलेगा आराम

अक्सर कई लोगों को रात में देर तक नींद नहीं आती या बार-बार नींद खुल जाती है। ऐसे में इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप सुकून भरी नींद ले सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

18 July 2026

और पढ़े

  1. रिश्तों में आई दरार को भरने का तरीका है सिबलिंग थेरेपी...जानें कैसे करती है काम
  2. Cow vs Buffalo Milk: बच्चे को पहली बार कौन सा दूध दें? जानिए गाय और भैंस के दूध में......
  3. डायबिटीज से पहले शरीर देता है चेतावनी, ये लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं ब्लड शुगर टेस्ट, वरना बढ़ सकता है खतरा
  4. घर को लंबे समय तक रखना है धूल-मुक्त?...तो इन सफाई टिप्स को करें फॉलो
  5. Weekly Fasting Benefits: हफ्ते में एक दिन का उपवास बना सकता है सेहत बेहतर, लेकिन इन गलतियों से जरूर बचें
  6. Regular Health Checkup: क्या आप भी बीमार होने पर ही जाते हैं डॉक्टर के पास? जानिए रेगुलर हेल्थ चेकअप के बड़े फायदे
  7. पीरियड्स में एक्सरसाइज करें या आराम? जानिए क्या है सही सलाह
  8. सिर्फ 10 मिनट की स्किन केयर रूटीन से पाएं ग्लोइंग स्किन, रोज करें ये आसान उपाय
  9. Hair Wash During Periods: क्या पीरियड्स के पहले दिन बाल धोना सही है? जानिए....
  10. क्या आप भी छोड़ना चाहते हैं सिगरेट?...तो इन आदतों से पाएं लत से छुटकारा
  11. AI से अब इंटिमेसी को लेकर भी बात कर रहे हैं लोग, इन शहरों में तेजी से बढ़ा ट्रेंड
  12. न दोस्त, न परिवार... अकेलापन मिटाने के लिए चीन में बढ़ा ‘किराए के साथी’ का ट्रेंड
  13. छोटे कमरे को दें रॉयल और लग्जरी लुक, अपनाएं ये आसान होम डेकोर टिप्स
  14. घर पर बनाएं स्वादिष्ट कटहल की बिरयानी, स्वाद ऐसा कि नॉनवेज खाने वाले भी करेंगे तारीफ
  15. पीली लौ और ज्यादा गैस खर्च से हैं परेशान? अपनाएं बर्नर साफ करने का आसान तरीका

अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ते तनाव, देर रात तक स्क्रीन का इस्तेमाल और अनियमित दिनचर्या की वजह से कई लोग नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कुछ लोगों को बिस्तर पर जाने के बाद भी लंबे समय तक नींद नहीं आती, जबकि कई बार रात में बार-बार नींद खुल जाती है। इसका असर अगले दिन थकान, चिड़चिड़ापन और काम पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता पर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर कभी-कभार नींद आने में देरी हो तो यह सामान्य हो सकता है। हालांकि, यदि यह समस्या लगातार बनी रहे, तो अपनी दिनचर्या और सोने की आदतों में कुछ बदलाव करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

जल्दी नींद लाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

हेल्थलाइन के मुताबिक, कुछ सरल आदतें और रिलैक्सेशन तकनीकें बेहतर नींद लेने में मदद कर सकती हैं। स्क्रीन टाइम कम करें, सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी की स्क्रीन से दूरी बनाएं। साथ ही कमरे की रोशनी हल्की रखें। फिक्स स्लीप शेड्यूल अपनाएं, रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें, ताकि शरीर की बॉडी क्लॉक संतुलित रहे।

4-7-8 ब्रीदिंग तकनीक अपनाएं:

4 सेकंड तक नाक से सांस लें, 7 सेकंड तक सांस रोकें और फिर 8 सेकंड तक धीरे-धीरे मुंह से सांस छोड़ें। यह तकनीक शरीर और दिमाग को शांत करने में मदद कर सकती है।

मेडिटेशन और मसल रिलैक्सेशन करें:

सोने से पहले मेडिटेशन या प्रोग्रेसिव मसल रिलैक्सेशन करने से तनाव कम हो सकता है और शरीर को आराम मिलता है।

20 मिनट तक नींद न आए तो उठ जाएं:

यदि बिस्तर पर लेटने के करीब 20 मिनट बाद भी नींद न आए, तो उठकर कोई हल्की किताब पढ़ें और नींद महसूस होने पर ही वापस बिस्तर पर जाएं।

आरामदायक माहौल बनाएं:

कमरे का तापमान संतुलित रखें, शोर-शराबे से बचें और नियमित रूप से व्यायाम करें। हालांकि, सोने से ठीक पहले भारी वर्कआउट करने से बचना चाहिए।

सोने से पहले किन आदतों से बचें?

बेहतर नींद के लिए कुछ आदतों से दूरी बनाना भी जरूरी है।

रात में चाय, कॉफी या अन्य कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन न करें।

सोने से पहले बहुत भारी या ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से बचें।

बिस्तर पर लेटकर लंबे समय तक मोबाइल चलाना या टीवी देखना नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है।

देर रात तक काम करना या तनावपूर्ण बातों के बारे में लगातार सोचना भी अच्छी नींद में बाधा बन सकता है।

कब लें डॉक्टर की सलाह?

यदि लंबे समय से लगातार नींद नहीं आ रही है, रात में बार-बार नींद टूटती है या इसकी वजह से दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन और काम करने में परेशानी हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। इसके अलावा, अगर नींद की समस्या के साथ तेज खर्राटे, सोते समय सांस रुकने जैसा महसूस होना या कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई दें, तो जांच कराना चाहिए। समय पर विशेषज्ञ की सलाह लेने से समस्या का कारण पता लगाया जा सकता है और उचित इलाज शुरू किया जा सकता है।

 

 Written By: Archana Gupta

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in