29 जून को देशभर में मानसून रहेगा सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के ज्यादातर राज्यों में आज दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव दिखेगा. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले पर सियासत तेज, TMC ने BJP को घेरा
  2. अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा एक्शन! टिन्नू यादव सहित 8 आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा
  3. सेशेल्स दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया भव्य स्वागत
  4. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ भी SIT को मिली शिकायत
  5. जुलाई 2026 में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस राज्य में कब रहेगी छुट्टी
  6. गाजा और ईरान-अमेरिका तनाव पर सोनिया गांधी का सरकार पर हमला, विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल
  7. 'रावण तो आज भी हैं, बस रूप बदल गए हैं',राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
  8. क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए वेनेजुएला में आए भूकंप का क्या पड़ सकता है असर
  9. PM मोदी ने मुहर्रम पर देशवासियों को दिया खास संदेश, इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया नमन
  10. जंतर-मंतर पर CJP का छठे दिन भी धरना, अभिजीत दीपके ने कहा- इस्तीफा ही जन्मदिन का सबसे...
  11. राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में आठ आरोपियों पर FIR, कई कर्मचारियों और ट्रस्ट से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी
  12. पासपोर्ट को लेकर सरकार के बयान पर बवाल, विपक्ष ने मांगा नागरिकता पर स्पष्ट जवाब
  13. केतन अग्रवाल हत्याकांड पर सिया गोयल के पिता का बड़ा बयान, कहा- मेरी बेटी को भी धक्का...
  14. NCERT की नई किताब में पहली बार आपातकाल का अध्याय, राजनीतिक दलों में छिड़ी बहस
  15. राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में जताया खेद...मानहानि मामले में शिकायतकर्ता से मांगा गया जवाब

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज यानी सोमवार 29 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय रहेगा। पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी राज्यों, मध्य भारत और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कई इलाकों में तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में भी अब मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ रही हैं।

उत्तर भारत में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी तेज बारिश की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में अगले सप्ताह होगी बारिश

IMD का अनुमान है कि जुलाई के पहले सप्ताह से राजस्थान में मानसून और अधिक सक्रिय होगा। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। रविवार को भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई थी।

बिहार से सिक्किम तक भारी बारिश के आसार

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून सबसे अधिक प्रभावी रहने की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश तथा असम-मेघालय के कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

पश्चिम और दक्षिण भारत का मौसम

गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं केरल, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

इन राज्यों में बारिश के आशंका

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

Written By Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in