सेशेल्स दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया भव्य स्वागत

शनिवार, 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन के सरकारी दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बातचीत करेंगे।

16 घंटे पहले

और पढ़े

  1. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ भी SIT को मिली शिकायत
  2. जुलाई 2026 में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस राज्य में कब रहेगी छुट्टी
  3. गाजा और ईरान-अमेरिका तनाव पर सोनिया गांधी का सरकार पर हमला, विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल
  4. 'रावण तो आज भी हैं, बस रूप बदल गए हैं',राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
  5. क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए वेनेजुएला में आए भूकंप का क्या पड़ सकता है असर
  6. PM मोदी ने मुहर्रम पर देशवासियों को दिया खास संदेश, इमाम हुसैन की कुर्बानी को किया नमन
  7. जंतर-मंतर पर CJP का छठे दिन भी धरना, अभिजीत दीपके ने कहा- इस्तीफा ही जन्मदिन का सबसे...
  8. राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में आठ आरोपियों पर FIR, कई कर्मचारियों और ट्रस्ट से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी
  9. पासपोर्ट को लेकर सरकार के बयान पर बवाल, विपक्ष ने मांगा नागरिकता पर स्पष्ट जवाब
  10. केतन अग्रवाल हत्याकांड पर सिया गोयल के पिता का बड़ा बयान, कहा- मेरी बेटी को भी धक्का...
  11. NCERT की नई किताब में पहली बार आपातकाल का अध्याय, राजनीतिक दलों में छिड़ी बहस
  12. राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में जताया खेद...मानहानि मामले में शिकायतकर्ता से मांगा गया जवाब
  13. 'बिना किसी परेशानी के NEET री-एग्जाम संपन्न कराना टीमवर्क का प्रमाण', पीएम ने की मंत्रियों की सराहना
  14. राशन सिस्टम में बड़ा बदलाव! अब परिवार नहीं, सदस्यों की संख्या से तय होगा अनाज
  15. UNSC की बैठक में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज, जम्मू-कश्मीर को बताया अपना अभिन्न हिस्सा

शनिवार, 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन के सरकारी दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बातचीत करेंगे। इसके साथ ही वह द्वीपों वाले इस देश के 'नेशनल डे' के गोल्डन जुबली समारोह में भी शामिल होंगे। सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हर्मिनी और एक हाई-लेवल डेलिगेशन ने पीएम मोदी का स्वागत किया। साथ ही पीएम मोदी को औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया।

सेशेल्स दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरे पर सेशेल्स पहुंचे, जहां उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने स्वयं उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा किया। पोस्ट में स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। आगे कहा कि सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री साझेदार और घनिष्ठ मित्र है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करेगी।

भारतीय समुदाय के लोगों ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया

सेशेल्स एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों ने भी प्रधानमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। मोदी ने समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और उनके स्नेह व अपनत्व के लिए धन्यवाद दिया। स्वागत समारोह की विशेष आकर्षण कच्छ के पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति रही, जिसने भारत और सेशेल्स के सांस्कृतिक संबंधों को जीवंत रूप से प्रदर्शित किया। प्रधानमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीयों ने भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखा है।

'सेशेल्स भारत के 'विजन महासागर' का एक अहम साझेदार'

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ नेशनल बॉटनिकल गार्डन का भी दौरा किया। यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि सेशेल्स भारत के 'विजन महासागर' का एक अहम साझेदार है। यह पहल हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, विकास और सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

'सेशेल्स के नेशनल डे' समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 'सेशेल्स के नेशनल डे' समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा, वे राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in