
Bank Holidays in July 2026: अगर आप जुलाई 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। बता दें,इस साल जुलाई में देशभर में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 4 रविवार, 2 शनिवार तथा विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले स्थानीय त्योहारों के अवसरों की 6 छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि जुलाई उन महीनों में से एक है, जिनमें बैंक अवकाश कम होते हैं।
2 शनिवार पड़ने से देशभर में बैंक रहेंगे बंद
जुलाई 2026 में 5, 12, 19 और 26 जुलाई को रविवार होने के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 11 जुलाई को दूसरा शनिवार और 25 जुलाई को चौथा शनिवार होने की वजह से भी देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
राज्यों पड़ने वाले त्यौहारों के वजह से बैंक रहेंगे बंद
1. इन नियमित छुट्टियों के अलावा विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी बैंक बंद रहेंगे। 6 जुलाई को मिजोरम में MHIP Day के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा। यह दिन मिजोरम के सबसे बड़े महिला संगठन Mizo Hmeichhe Insuihkhawm Pawl (MHIP) की स्थापना की याद में मनाया जाता है।
2. 9 जुलाई को मेघालय में पारंपरिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व Beh Deinkhlam के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे। यह त्योहार विशेष रूप से जैंतिया (पनार) जनजाति द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
3. 16 जुलाई को तीन राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के कारण बैंक अवकाश रहेगा। ओडिशा में प्रसिद्ध रथ यात्रा, उत्तराखंड में हरियाली और पर्यावरण से जुड़ा हरेला पर्व तथा मणिपुर में कांग उत्सव के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
4. 17 जुलाई को मेघालय में महान स्वतंत्रता सेनानी यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 18 जुलाई को सिक्किम में बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण पर्व Drukpa Tshe-zi के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा।
5. महीने की अंतिम स्थानीय छुट्टी 22 जुलाई को त्रिपुरा में होगी, जहां पारंपरिक खर्ची पूजा के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे। यह राज्य का प्रमुख हिंदू-जनजातीय धार्मिक उत्सव माना जाता है।
6. बैंक अवकाश के दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि शाखा से जुड़े आवश्यक कार्य समय रहते पूरे कर लें, ताकि छुट्टियों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Written By: Geeta Sharma















