राखी सावंत ने Aamir Khan की तीसरी शादी पर ली चुटकी, कहा— चौथी शादी के लिए...

राखी सावंत को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बातचीत की और आमिर खान की तीसरी शादी पर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया।

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 'झूमे जो पठान' से लेकर 'तुझे देखा तो' तक, 34 साल पूरे होने पर शाहरुख का शानदार डांस
  2. फिल्म की सफलता के बीच सामंथा रुथ प्रभु ने दी बड़ी खुशखबरी, जल्द बनेंगी मां... लेंगी मैटरनिटी ब्रेक
  3. अजय देवगन की इस ब्लॉकबस्टर ने कमाए थे 586% मुनाफे, तीन दिन में निकल गई थी लागत
  4. Panchayat season 5: नए सीजन पर एक्टर्स ने दिए कई संकेत –कहानी और उप-प्रधान पर सस्पेंस बरकरार
  5. आधुनिक जीवन में योग,स्वस्थ मन और शरीर का आधार -आयुक्त,केंद्रीय विद्यालय संगठन
  6. Cocktail 2 बनी साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, तीन दिन में कमाए 47.50 करोड़
  7. अक्षय कुमार, उर्मिला मातोंडकर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक...बॉलीवुड सितारों ने योग से दिया फिटनेस का संदेश
  8. बॉक्स ऑफिस पर रश्मिका और सामंथा के बीच टक्कर, जानिए पहले दिन किसकी फिल्म ने मारी बाजी?
  9. कम उम्र में दुनिया छोड़ गए ये टीवी सितारे, संचिता उगले की मौत ने फिर ताज़ा की दर्दनाक यादें
  10. Cocktail 2 की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, ओपनिंग डे के लिए शानदार प्री-सेल्स
  11. नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये दमदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, जो आखिरी मिनट तक रखेंगी रोमांच बरकरार
  12. प्रणीत मोरे विवाद पर बोले मुनव्वर फारूकी, कहा- हो चुका बहुत नुकसान...
  13. टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका! अभिनेत्री संचिता का अचानक निधन… आखिरी पोस्ट ने बढ़ाए सवाल
  14. उर्मिला के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने की दूसरी शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
  15. कंगना के नर्स अवतार बना चर्चा का विषय, बॉलीवुड में पहले भी कई एक्ट्रेसेस निभा चुकी हैं ये रोल

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने उनके कथित तीसरे विवाह को लेकर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।

“आमिर खान ने शादी और तलाक में रिकॉर्ड बना दिए”

हाल ही में मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने हंसते हुए कहा कि आमिर खान ने शादी और तलाक के मामले में कई रिकॉर्ड बना दिए हैं, उन्होंने मजाक में सवाल किया कि यह उनकी आखिरी शादी होगी या आगे चौथी भी होगी। इसी बातचीत में राखी ने मुस्कुराते हुए कहा, "अगर चौथी शादी की नौबत आई, तो मैं तैयार हूं।"

Viral Video: 'इनकी बीवियां क्यों नहीं टिकती यार...', आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी सावंत ने ली चुटकी, वीडियो वायरल

Viral Video: 'इनकी बीवियां क्यों नहीं टिकती यार...', आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी सावंत ने ली चुटकी, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के दिए प्रतिक्रियाएं

राखी का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने उनके हास्यबोध की तारीफ की, जबकि कुछ ने मजाक में उनकी अपनी शादीशुदा जिंदगी का जिक्र करते हुए टिप्पणियां कीं। कई लोगों ने इसे हल्के-फुल्के मनोरंजन के तौर पर लिया।

Viral Video: 'इनकी बीवियां क्यों नहीं टिकती यार...', आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी सावंत ने ली चुटकी, वीडियो वायरल

दो बार शादी कर चुके हैं आमिर खान

अगर आमिर खान की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता (Reena Dutta) से 1986 में की थी। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे, जुनैद खान (Junaid Khan) और इरा खान (Ira Khan) हैं। वर्ष 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2005 में आमिर ने फिल्म निर्माता किरण राव (Kiran Rao) से विवाह किया। इस शादी से उनका बेटा आज़ाद राव खान (Azad Rao Khan) है। वर्ष 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।

गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते में हैं आमिर खान

हाल के महीनों में आमिर खान का नाम गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, उनकी शादी की तारीख को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इस संबंध में आमिर खान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए विवाह की खबर को फिलहाल पुष्टि होने तक अटकलों के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

 

Written By Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in