दिल्ली के मुंडका में दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।

16 घंटे पहले

और पढ़े

  1. तेज प्रताप के चोरी केस में नया बवाल, गवाही रोकने के लिए धमकी देने का आरोप
  2. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव बनने से पहले क्या करते थे चंपत राय, कैसे मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी?
  3. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के 2 साल पूरे, बोले- 'आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा'
  4. 'जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  5. झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और यात्री वाहन की टक्कर में 7 लोगों की मौत
  6. आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर पुस्तक लोकार्पण: लोकतंत्र और मानवाधिकारों पर विमर्श
  7. UCC पर NCP विधायक सना मलिक के बयान पर मचा बवाल, BJP ने साधा निशाना
  8. UP में अगले 5 दिन झमाझम बारिश! IMD ने जारी किया ब्लू अलर्ट
  9. भोजपुर एनकाउंटर पर गरमाई राजनीति! भरत तिवारी मामले पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी पहली प्रतिक्रिया
  10. MVA बैठक में 23 विधायक गायब! शरद पवार ने भी बनाई दूरी, उद्धव ठाकरे का छलका दर्द
  11. मिशन 2027 के लिए बीजेपी की नई टीम तैयार, जातीय समीकरणों के जरिए साधा बड़ा राजनीतिक संदेश
  12. 'केतन को सब सच पता था, फिर भी शादी नहीं तोड़ी', सिया गोयल का बड़ा खुलासा
  13. विपक्षी एकजुटता पर उद्धव ठाकरे का सवाल, एमवीए बैठक से 23 विधायक गायब
  14. राम मंदिर चोरी मामले की जांच में देरी पर उठे सवाल, श्रद्धालुओं के विश्वास पर पड़ रहा असर
  15. भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर महापंचायत, न्यायिक जांच की मांग तेज

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक मजदूर टैंक के अंदर सफाई के लिए उतरा और जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गया। उसे बचाने के प्रयास में 2 अन्य मजदूर भी एक-एक कर टैंक में उतरे, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और बाहर नहीं निकल सके।

घटनास्थल पर पहुंची फायर सर्विस की गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की 2 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों मजदूरों को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय अरुण, 32 वर्षीय संदीप और 42 वर्षीय चांद के रूप में हुई है। तीनों सुल्तानपुरी के इंद्रा झील इलाके के निवासी थे और फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मुंडका थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी SI प्रवेश के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका है कि सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस का स्तर काफी अधिक था, जिसके कारण मजदूरों का दम घुट गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया था या नहीं।

फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ हो सकती है कानूनी कार्रवाई

अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि मजदूरों को सुरक्षा उपकरण, ऑक्सीजन सपोर्ट, गैस डिटेक्टर और अन्य आवश्यक सेफ्टी किट उपलब्ध कराए गए थे या नहीं। यदि सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आती है तो फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

घटना से कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विशेषज्ञों का कहना है कि सेप्टिक टैंक जैसे बंद स्थानों में हाइड्रोजन सल्फाइड, मीथेन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें जमा हो सकती हैं। ऐसे स्थानों पर बिना गैस जांच, पर्याप्त वेंटिलेशन और सुरक्षा उपकरणों के प्रवेश करना जानलेवा साबित हो सकता है। इसके बावजूद देश के कई हिस्सों में आज भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण इस तरह के हादसे लगातार सामने आते रहते हैं। यह घटना एक बार फिर कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in