
25 जून 1992 हिंदी सिनेमा के लिए एक यादगार तारीख है। इसी दिन शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पहली रिलीज़ फिल्म दीवाना (Deewana) सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और आज वे इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। अपने अभिनय सफर के 34 साल पूरे होने के मौके पर शाहरुख ने मंगलौर (Mangaluru) में आयोजित एक कार्यक्रम में फैंस के साथ इस खास पल का जश्न मनाया।
टेलीविजन से की थी करियर की शुरुआत
शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। वे Fauji समेत कई धारावाहिकों में नजर आए। फिल्मों में उन्हें सबसे पहले दिल आशना है (Dil Aashna Hai) के लिए साइन किया गया था, लेकिन उनकी पहली रिलीज़ फिल्म दीवाना रही। इस फिल्म में उन्होंने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और दिव्या भारती (Divya Bharti) के साथ स्क्रीन साझा की थी।
रियल एस्टेट ग्रुप के कार्यक्रम में गए थे एक्टर
गुरुवार को मैंगलोर में एक रियल एस्टेट ग्रुप के कार्यक्रम के दौरान शाहरुख ने अपने लोकप्रिय गीतों पर प्रस्तुति देकर माहौल को यादगार बना दिया, उन्होंने Jhoome Jo Pathaan, Chammak Challo और Tujhe Dekha To पर डांस किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
King Shah Rukh Khan performing in Tujhe Dekha Toh Ye Jana Sanam at Rohan Corporation event in Mangalore @iamsrk#ShahRukhKhan #SRK #DDLJ #Mangalore #TeamShahRukhKhan pic.twitter.com/QoxZpdSnBP
— Team Shah Rukh Khan Fan Club (@teamsrkfc) June 25, 2026
फैंस को किया नमस्कार
कार्यक्रम में शाहरुख सफेद टी-शर्ट और काले कोट-पैंट में नजर आए। उन्होंने मंच पर कन्नड़ में "नमस्कार" कहकर फैंस का अभिवादन किया और उनके प्यार के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक लोगों से मिले स्नेह, अपनापन और उत्साह ने उन्हें बेहद प्रभावित किया।
साढ़े तीन दशक से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं किंग खान
करीब साढ़े तीन दशक लंबे करियर में शाहरुख खान ने कई यादगार फिल्में दी हैं। उनकी चर्चित फिल्मों में Dilwale दुल्हनिया ले जाएंगे, करण अर्जुन, दिल तो पागल है, देवदास, चेन्नई एक्सप्रेस, Pathaan और Jawan शामिल हैं। अब दर्शकों की निगाहें उनकी आगामी फिल्म King पर टिकी हैं, जिसके दिसंबर 2026 में रिलीज़ होने की उम्मीद है।
Written By Toshi Shah




.jpg)
.jpg)









