केतन अग्रवाल हत्याकांड पर सिया गोयल के पिता का बड़ा बयान, कहा- मेरी बेटी को भी धक्का...

केतन हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल का कहना है कि केतन को मारने वाला जो भी है, भले ही उनकी बेटी क्यों न हो, उसे भी वैसे ही मार दिया जाए।

1 घंटा पहले

और पढ़े

  1. पासपोर्ट को लेकर सरकार के बयान पर बवाल, विपक्ष ने मांगा नागरिकता पर स्पष्ट जवाब
  2. NCERT की नई किताब में पहली बार आपातकाल का अध्याय, राजनीतिक दलों में छिड़ी बहस
  3. राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में जताया खेद...मानहानि मामले में शिकायतकर्ता से मांगा गया जवाब
  4. 'बिना किसी परेशानी के NEET री-एग्जाम संपन्न कराना टीमवर्क का प्रमाण', पीएम ने की मंत्रियों की सराहना
  5. राशन सिस्टम में बड़ा बदलाव! अब परिवार नहीं, सदस्यों की संख्या से तय होगा अनाज
  6. UNSC की बैठक में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज, जम्मू-कश्मीर को बताया अपना अभिन्न हिस्सा
  7. अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की व्यवस्था पर उठे सवाल, SIT ने सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
  8. 'मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भइया' ' NEET परीक्षा से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या
  9. महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, 12 दिन की देरी के बाद मुंबई में बारिश शुरू
  10. IELTS-TOEFL परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, गुजरात पुलिस ने उजागर किया अनोखा रैकेट
  11. अखिलेश यादव का बड़ा हमला: भाजपा पर बेईमानी, लोकतंत्र और योग को लेकर तीखी टिप्पणी
  12. NEET-UG पेपर लीक के दावों से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो पर NTA ने तोड़ी चुप्पी
  13. NEET री-एग्जाम में बायोमेट्रिक जांच से खुला राज, MBBS छात्र समेत 9 आरोपी पकड़े गए
  14. देशभर में संपन्न हुआ NEET UG री-एग्जाम, जानें स्कोरकार्ड और आंसर की डाउनलोड करने का तरीका
  15. 'पहले NEET स्टूडेंट्स, फिर प्रोटोकॉल',PM मोदी ने 45 मिनट तक रोका अपना काफिला

महाराष्ट्र के पुणे में कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस मामले में पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद सिया के पिता प्रवीण गोयल ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया।

केतन से था भावनात्मक जुड़ाव- प्रवीण गोयल

प्रवीण गोयल ने कहा कि यह घटना उनके लिए भी किसी बड़े सदमे से कम नहीं है, उन्होंने बताया कि केतन से उनका भावनात्मक जुड़ाव इतना गहरा हो गया था कि वह उसे अपने बेटे जैसा मानने लगे थे। उनके अनुसार, अग्रवाल परिवार ने अपना बेटा खोया है, लेकिन उन्हें भी ऐसा लग रहा है जैसे उनके परिवार का सदस्य उनसे हमेशा के लिए बिछड़ गया हो।

आरोपी को भी दे दिया जाएं धक्का

उन्होंने कहा "घटना को लेकर पीड़ा यही है कि जिसने भी ये किया है उसे सख्त से सख्त सजा मिले और जैसे हमारा केतन जिस किले से गिरा है वैसे ही इस हत्या में जो भी आरोपी पाया जाए वो भले मेरी खुद की बेटी क्यों न हो उसे भी वहीं से धक्का दे दिया जाए."

प्रवीण गोयल ने बेटी सिया को लेकर कही ये बात

प्रवीण गोयल ने कहा कि एक पिता होने के नाते वह अग्रवाल परिवार के दर्द को समझ सकते हैं। उनके मुताबिक, इस परिवार पर बहुत बड़ा दुख टूटा है और इससे अधिक पीड़ादायक घटना की कल्पना करना भी मुश्किल है, उन्होंने बताया कि दोनों परिवार शादी को लेकर बेहद उत्साहित थे और सिया भी अक्सर केतन तथा उसके परिवार की तारीफ करती थी। वह कहती थी कि उसे बहुत अच्छे जीवनसाथी के साथ-साथ अच्छे सास-ससुर और परिवार मिला है।

 समय रहते निकाल लेता समाधान – सिया के पिता

केतन के परिवार द्वारा रिश्ते से जुड़ी कुछ बातें छिपाने के आरोपों पर प्रवीण गोयल ने कहा कि यदि उन्हें पहले किसी समस्या की जानकारी होती, तो शायद समय रहते कोई समाधान निकल सकता था और आज यह दुखद स्थिति पैदा नहीं होती।

सिया और चेतन के संबंध की नहीं थी जानकारी

सिया और चेतन के संबंधों पर उन्होंने कहा कि उनके परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, उनका कहना था कि उन्होंने कभी चेतन को देखा तक नहीं, न उससे कोई बातचीत हुई और न ही उसका नाम पहले कभी सुना था, उनके अनुसार, उन्हें इस रिश्ते की भनक तक नहीं थी।

सिया के पिता ने अग्रवाल परिवार की प्रशंसा की

सिया के पिता ने अग्रवाल परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बेहद संस्कारी और सम्मानित लोग हैं और दोनों परिवारों के बीच वर्षों पुराना रिश्ता रहा है, उन्होंने अफसोस जताया कि इस घटना में उन्होंने केवल एक संभावित दामाद ही नहीं, बल्कि बेटे समान व्यक्ति और एक मजबूत पारिवारिक रिश्ता भी खो दिया, साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सिया ने केतन को किसी पुराने रिश्ते के बारे में बताया था, तो यह बात दोनों परिवारों तक भी पहुंचनी चाहिए थी, जिससे समय रहते स्थिति संभाली जा सकती थी।

 

 

Written By Toshi Shah  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in