बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस: अपने ही परिवार की दुश्मन बनी बेटी, कर दी हत्या

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के के.आर. पुरम इलाके में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

14 घंटे पहले

और पढ़े

  1. राम मंदिर चोरी मामले की जांच में देरी पर उठे सवाल, श्रद्धालुओं के विश्वास पर पड़ रहा असर
  2. भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर महापंचायत, न्यायिक जांच की मांग तेज
  3. कटिहार में कोल्ड ड्रिंक के कैरेट से निकले 5 देसी बम! मोहर्रम से पहले मचा हड़कंप
  4. पंजाब में लगे CM भगवंत मान के बहिष्कार वाले पोस्टर, अकाल तख्त के आदेश का हवाला
  5. कोलकाता के तारातला में गोदाम में शेड गिरने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  6. देश में पहला एनकाउंटर कब हुआ था? जानिए किस गैंगस्टर पर चली थी पुलिस की पहली गोली
  7. 'जब मैं रातभर रोई तो शुभेंदु अधिकारी ने...', क्या महुआ मोइत्रा भी छोड़ेंगी ममता बनर्जी का साथ?
  8. मुसलमानों ने देश के लिए बहुत किया, लेकिन मिला क्या? जिहाद पर मदनी के बयान से मचा बवाल
  9. अजमेर शरीफ़ में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द का छह दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप संपन्न, 1415 जायरीन को मिला लाभ
  10. क्रॉस वोटिंग पर BJP में बवाल! नितिन नवीन ने कर्नाटक BJP अध्यक्ष से मांगे विधायकों के नाम
  11. थलापति विजय ने विधानसभा के अंदर की MK स्टालिन की मिमिक्री, DMK ने किया वॉकआउट, Video वायरल
  12. अलीगंज हादसे पर प्रशासन सख्त: LDA का आदेश जारी, खुद ध्वस्त करें बिल्डिंग, नहीं तो LDA करेगा जमींदोज
  13. केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, क्या राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने से लिया फैसला?
  14. उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका, 6 बागी सांसद शिंदे गुट में हुए शामिल
  15. उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, 6 बागी सांसद आज शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के के.आर. पुरम इलाके में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में मुख्य आरोपी श्वेता को पुडुचेरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, श्वेता पर अपने प्रेमी केनिथ के साथ मिलकर अपने माता-पिता और छोटी बहन की हत्या करने का आरोप है। इस हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

लिव-इन रिलेशनशिप के खिलाफ थे माता-पिता

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय सोमसुंदर, उनकी 48 वर्षीय पत्नी मुथुलक्ष्मी और 19 वर्षीय बेटी सुप्रिया के रूप में हुई है। जांच में सामने आया था कि श्वेता के माता-पिता उसके लिव-इन रिलेशनशिप का विरोध कर रहे थे, जिसके चलते परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था।

मां के 'टॉर्चर' से परेशान थी श्वेता

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद हुई शुरुआती पूछताछ में श्वेता ने अपनी मां की हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि वह अपनी मां के व्यवहार से बेहद परेशान थी। श्वेता का आरोप है कि उसकी मां उसकी आजादी पर लगातार रोक-टोक करती थीं और उसे अपनी पसंद से जीवन जीने की अनुमति नहीं देती थीं। उसने कहा कि वह अपनी मां के 'टॉर्चर' को और अधिक सहन नहीं कर पा रही थी, जिसके कारण उसने घर छोड़ दिया था।

मानसिक तनाव और अकेलापन से परेशान थी श्वेता

पूछताछ के दौरान श्वेता ने यह भी दावा किया कि माता-पिता और बहन के होते हुए भी वह खुद को अनाथ जैसा महसूस करती थी। पुलिस को उसके घर से एक निजी डायरी भी मिली है, जिसमें उसने अपने मानसिक तनाव, अकेलेपन और स्वतंत्र जीवन जीने की इच्छा का उल्लेख किया है। डायरी में लिखी गई बातें उसके बयानों से मेल खाती बताई जा रही हैं।

30 लाख रुपये का लोन लिया था श्वेता

जांच में एक और महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है। पुलिस को पता चला है कि श्वेता ने अपने माता-पिता से छिपाकर विभिन्न संस्थानों से लगभग 30 लाख रुपये का लोन लिया था। समय पर EMI का भुगतान न होने के कारण बैंक की नोटिसें घर पहुंचने लगी थीं। इससे परिवार के भीतर विवाद और गहरा हो गया था।

मामले का दूसरा आरोपी और श्वेता का प्रेमी अभी भी फरार

हालांकि, मामले का दूसरा आरोपी और श्वेता का प्रेमी केनिथ अभी भी फरार है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद दोनों एक साथ घर से निकले थे, लेकिन बाद में अलग-अलग हो गए। अब पुलिस श्वेता से पूछताछ के आधार पर केनिथ की तलाश तेज कर रही है। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई थी।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in