कोलकाता के तारातला में गोदाम में शेड गिरने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में 24 जून, बुधवार को एक निर्माणधीन गोदाम ढह गई। इस हादसे में तकरीबन 50-60 लोगों के दबे होने की खबर सामने आ रही है।

16 घंटे पहले

और पढ़े

  1. राम मंदिर चोरी मामले की जांच में देरी पर उठे सवाल, श्रद्धालुओं के विश्वास पर पड़ रहा असर
  2. भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर महापंचायत, न्यायिक जांच की मांग तेज
  3. कटिहार में कोल्ड ड्रिंक के कैरेट से निकले 5 देसी बम! मोहर्रम से पहले मचा हड़कंप
  4. बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस: अपने ही परिवार की दुश्मन बनी बेटी, कर दी हत्या
  5. पंजाब में लगे CM भगवंत मान के बहिष्कार वाले पोस्टर, अकाल तख्त के आदेश का हवाला
  6. देश में पहला एनकाउंटर कब हुआ था? जानिए किस गैंगस्टर पर चली थी पुलिस की पहली गोली
  7. 'जब मैं रातभर रोई तो शुभेंदु अधिकारी ने...', क्या महुआ मोइत्रा भी छोड़ेंगी ममता बनर्जी का साथ?
  8. मुसलमानों ने देश के लिए बहुत किया, लेकिन मिला क्या? जिहाद पर मदनी के बयान से मचा बवाल
  9. अजमेर शरीफ़ में जमीयत उलेमा-ए-हिन्द का छह दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप संपन्न, 1415 जायरीन को मिला लाभ
  10. क्रॉस वोटिंग पर BJP में बवाल! नितिन नवीन ने कर्नाटक BJP अध्यक्ष से मांगे विधायकों के नाम
  11. थलापति विजय ने विधानसभा के अंदर की MK स्टालिन की मिमिक्री, DMK ने किया वॉकआउट, Video वायरल
  12. अलीगंज हादसे पर प्रशासन सख्त: LDA का आदेश जारी, खुद ध्वस्त करें बिल्डिंग, नहीं तो LDA करेगा जमींदोज
  13. केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, क्या राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने से लिया फैसला?
  14. उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका, 6 बागी सांसद शिंदे गुट में हुए शामिल
  15. उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, 6 बागी सांसद आज शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में 24 जून, बुधवार को एक निर्माणधीन गोदाम ढह गई। इस हादसे में तकरीबन 50-60 लोगों के दबे होने की खबर सामने आ रही है। वहीं मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकलने के लिए रेस्कयू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 9 घायलों को SSKM हॉस्पीटल ले जाया गया है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोलकाता पुलिस ने कहा, ‘तारातला इलाके में ब्रेस पुल के निकट ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर इस गोदाम की छत गिर गई। हालांकि हमारे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

'सेना के अधिकारी भी बचाव कार्य जुटे हुए है'

अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, नागरिक सुरक्षा और फायर एंड इमरजेंसी की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारी भी बचाव कार्य में मदद करते दिखे। गिर चुके लोहे के बीम को हटाने के लिए क्रेन और मशीनों को लगाया गया है। कहा जा रहा है कि बुधवार दोपहर मजदूर रोजाना की तरह निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान गोदाम की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा। मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग उसके नीचे दब गए।

5 लोगों की जान चली गई है: बीजेपी नेता

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे को लेकर बीजेपी नेता राकेश सिंह ने कहा कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है' हालांकि, प्रशासन की ओर से मृतकों की संख्या को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।'

इंद्रनील खान ने घटनास्थल का किया दौरा

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री इंद्रनील खान ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा, 'हमारी प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों को बचाना है। बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। यह सब गैर-कानूनी है जो TMC के सत्ता में रहने के दौरान बनाया गया था।'

स्थानीय लोगों ने बताई हादसे की कहानी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, छत गिरने की आवाज दूर तक सुनाई दी थी। कुछ ही मिनटों में आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और शुरुआती राहत कार्य में मदद करने लगे। हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने तक का मौका तक नहीं मिला।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in