अजय देवगन की इस ब्लॉकबस्टर ने कमाए थे 586% मुनाफे, तीन दिन में निकल गई थी लागत

अजय देवगन की ये फिल्म साल 2022 में आई थी और कम बजट में भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करके गई थी। इसने करीब 600 परसेंट का मुनाफा कमाया था।

24 June 2026

और पढ़े

  1. राखी सावंत ने Aamir Khan की तीसरी शादी पर ली चुटकी, कहा— चौथी शादी के लिए...
  2. 'झूमे जो पठान' से लेकर 'तुझे देखा तो' तक, 34 साल पूरे होने पर शाहरुख का शानदार डांस
  3. फिल्म की सफलता के बीच सामंथा रुथ प्रभु ने दी बड़ी खुशखबरी, जल्द बनेंगी मां... लेंगी मैटरनिटी ब्रेक
  4. Panchayat season 5: नए सीजन पर एक्टर्स ने दिए कई संकेत –कहानी और उप-प्रधान पर सस्पेंस बरकरार
  5. आधुनिक जीवन में योग,स्वस्थ मन और शरीर का आधार -आयुक्त,केंद्रीय विद्यालय संगठन
  6. Cocktail 2 बनी साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, तीन दिन में कमाए 47.50 करोड़
  7. अक्षय कुमार, उर्मिला मातोंडकर से लेकर शिल्पा शेट्टी तक...बॉलीवुड सितारों ने योग से दिया फिटनेस का संदेश
  8. बॉक्स ऑफिस पर रश्मिका और सामंथा के बीच टक्कर, जानिए पहले दिन किसकी फिल्म ने मारी बाजी?
  9. कम उम्र में दुनिया छोड़ गए ये टीवी सितारे, संचिता उगले की मौत ने फिर ताज़ा की दर्दनाक यादें
  10. Cocktail 2 की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, ओपनिंग डे के लिए शानदार प्री-सेल्स
  11. नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये दमदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, जो आखिरी मिनट तक रखेंगी रोमांच बरकरार
  12. प्रणीत मोरे विवाद पर बोले मुनव्वर फारूकी, कहा- हो चुका बहुत नुकसान...
  13. टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका! अभिनेत्री संचिता का अचानक निधन… आखिरी पोस्ट ने बढ़ाए सवाल
  14. उर्मिला के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने की दूसरी शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
  15. कंगना के नर्स अवतार बना चर्चा का विषय, बॉलीवुड में पहले भी कई एक्ट्रेसेस निभा चुकी हैं ये रोल

अजय देवगन के करियर में कई ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन साल 2022 में आई उनकी फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने कमाल का रिकॉर्ड बनाया था। सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जबरदस्त कमाई करते हुए निर्माताओं को कई गुना फायदा पहुंचाया। यही वजह है कि इसे अजय देवगन की सबसे सफल फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया था और इसमें अजय देवगन के साथ तब्बू, अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता और श्रिया सरन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। यह 2015 में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ का सीक्वल थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

586 प्रतिशत का दर्ज किया मुनाफा

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का निर्माण लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत में हुआ था। रिलीज के बाद शुरुआती तीन दिनों में ही इसने इतनी कमाई कर ली थी कि अपना पूरा बजट निकाल लिया। पहले दिन फिल्म ने 18.15 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 25.47 करोड़ रुपये और तीसरे दिन करीब 32 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 2’ ने लगभग 239.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 343.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस शानदार प्रदर्शन के चलते फिल्म ने करीब 586 प्रतिशत का मुनाफा दर्ज किया। वर्ष 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में भी इसका नाम शामिल रहा।

क्या है कहानी

फिल्म की कहानी, सस्पेंस और कलाकारों के दमदार अभिनय ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। यही कारण रहा कि यह फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी रही और बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी पसंद की गई। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन अब अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, रवि किशन, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। दर्शक इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

 

Written By Toshi Shah  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in