.jpg)
टीवीएफ की सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। इसके हर सीजन और हर एपिसोड ने फैंस का दिल जीता है। अब तक इस सीरीज के चार सीजन रिलीज हो चुके हैं और दर्शक बेसब्री से पंचायत 5 का इंतजार कर रहे हैं। नए सीजन को लेकर लगातार चर्चाएं तेज हैं और अब कलाकारों ने इसे लेकर कुछ बड़े संकेत दिए हैं।
पंचायत 5 पर बड़ा अपडेट, एक्टर्स ने दिए नए सीजन के संकेत क्या होगी की कहानी ?
हाल ही में एक समिट के दौरान बनराकस का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार, बिनोद का रोल करने वाले अशोक पाठक और सुनीता राजवर ने पंचायत के अगले सीजन को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत 5 में कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे और यह पहले से भी ज्यादा मनोरंजक होने वाला है। हालांकि, कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया ताकि दर्शकों का सस्पेंस बना रहे। इसी कार्यक्रम में दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवर और अशोक पाठक ने एक बार फिर बताया कि आने वाले सीजन में दर्शकों को नए और दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। बनराकस (भूषण) का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार ने कहा, “ऐसे तो नहीं बता सकते, वरना ऑडियंस का कॉमिक टाइमिंग खराब हो जाएगा। लेकिन इस बार भी काफी मजा आने वाला है।” वहीं बिनोद का रोल निभाने वाले अशोक पाठक ने भी कहा, “मज़ा आएगा। इस बार का सीजन कुछ अलग और हटकर होगा, रोमांच भी ज्यादा होगा।”
कौन बनेगा फुलेरा का नया उप प्रधान?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि फुलेरा का नया उप प्रधान कौन बनेगा? इस पर क्रांति देवी यानी सुनीता राजवर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह “घर की बात है” और इसका खुलासा समय आने पर ही किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शो की खासियत उसकी सादगी और हास्य को बनाए रखना है, जिसे राइटर्स और कलाकार मिलकर और बेहतर बना रहे हैं। फिलहाल पंचायत 5 की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि नया सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा।
कब रिलीज होगा 'पंचयात सीजन 5'?
पंचायत सीजन 5 को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हैं| हालांकि अमेज़न प्राइम वीडयो ने एलान किया था, नया सीजन इसी महीन से दस्तक देने वाला है| इस सीरीज में अशोक पाठक, सुनीता राजवर और दुर्गेश कुमार के साथ जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय और फैसल मलिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे|
Written By: Archana Gupta





.jpg)









