'सपा के कई नेता भाजपा में शामिल...,' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती: क्या TMC टूटने से बच पाएगी?
  2. टेलीग्राम बैन- मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा- राहुल गांधी
  3. कश्मीर के बांदीपोरा में फटा बादल: गांव में घुसा मलबे-पानी का सैलाब, घर छोड़ भागे लोग
  4. 'मुझे माफ करना'...,नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बताई वजह
  5. UBT सांसदों की बगावत की चर्चा तेज, महुआ मोइत्रा के तंज पर संजय राउत का पलटवार; कहा- 15 नहीं 50 करोड़...
  6. बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने जुटाए 281 करोड़ रुपये, प्रचार पर हुआ सबसे अधिक खर्च; ADR की रिपोर्ट आई सामने
  7. ममता बनर्जी की करारी हार पर ओवैसी का बड़ा खुलासा, इन 4 वजहों से हारी TMC
  8. TMC के खजाने में ₹876 करोड़ से ज्यादा!ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा
  9. मध्य प्रदेश ATS का बड़ा एक्शन! अंतरराज्यीय कट्टरपंथी मॉड्यूल का भांडाफोड़, बिहार से मदरसा संचालक गिरफ्तार
  10. अकाल तख्त के फैसले पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- AI वीडियो से भगवंत मान...
  11. TMC के 20 सांसदों की बड़ी राजनीतिक चाल, NCPI में शामिल होकर काकोली घोष को बनाया अध्यक्ष
  12. तेजस्वी यादव की CBI जांच मांग पर सियासत तेज, रामकृपाल यादव बोले- इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ नहीं...
  13. गहलोत के बयान से गरमाई सियासत, तिवारी बोले- सत्ता से दूर होने की बेचैनी में कांग्रेस...
  14. 'भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा..', सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर कसा तंज
  15. जयपुर में प्रदर्शन कर रहे अभिजीत दीपके पर युवकों का हमला, थप्पड़ मारकर जताया विरोध

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। राजभर ने कहा है कि यदि वह खनन घोटाले और गोमती रिवर फ्रंट परियोजना से जुड़े लोगों के नाम सार्वजनिक कर दें, तो प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ जाएगा।

ओपी राजभर ने किया बड़ा खुलासा

राजभर ने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अभी केवल सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव की एक चिट्ठी का जिक्र किया है, लेकिन यदि वह कथित घोटालों से जुड़े लोगों के नाम उजागर कर दें तो बड़े खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश को मालूम है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का 'मास्टरमाइंड' कौन है और किन लोगों को बचाने के लिए राजनीतिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

सपा के कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं: राजभर

इससे पहले भी ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने का दावा किया था। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सपा के कई नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं। राजभर ने यह भी कहा कि खनन घोटाले और गोमती रिवर फ्रंट मामले में जांच का दायरा बढ़ने से सपा नेतृत्व बेचैन है।

राजभर के बयान पर सपा की प्रतिक्रिया

राजभर के इन बयानों पर समाजवादी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए कहा कि भविष्यवाणी करने वाले पहले अपनी पार्टी का भविष्य देखें। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा गठबंधन में सीटों को लेकर फैलाई गई अफवाहों के कारण कुछ लोगों को जवाब देना पड़ सकता है।

सपा में भी होगा टीएमसी जैसा उलटफेर!

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में देश की कई प्रमुख राजनीतिक पार्टियां आंतरिक असंतोष और दल-बदल की घटनाओं का सामना कर चुकी हैं। पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की राजनीति में हुए घटनाक्रम इसके उदाहरण हैं। ऐसे में यदि उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी किसी बड़े दल के भीतर टूट-फूट की स्थिति बनती है, तो इसका असर न केवल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है। फिलहाल सभी की नजरें आने वाले दिनों में सपा और भाजपा के राजनीतिक कदमों पर टिकी हुई हैं।

 Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in