G-7 समिट में शामिल होने फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर हो सकती है चर्चा

PM Modi in G-7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को फ्रांस के एवियन शहर पहुंचे। वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने गए हैं।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. डॉक्टर के पर्चे के बिना अब नहीं मिलेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
  2. NEET-UG परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर रोक, 22 जून तक नहीं कर सकेंगे एक्सेस
  3. डीजल और ATF के निर्यात पर सरकार सख्त, आज से बढ़ा शुल्क
  4. दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में अलर्ट जारी
  5. अमेरिका-ईरान शांति समझौते का हुआ ऐलान, प्रधानमंत्री मोदी ने जताई खुशी
  6. स्लोवाकिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, जानिए ब्रेड और नमक की अनोखी परंपरा
  7. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आगाज, पहली उड़ान में सवार हुए 172 किसान
  8. फ्रांस में मिले पीएम मोदी और मैक्रों, ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का किया उद्घाटन
  9. तीन भारतीयों की मौत पर भारत का अमेरिका को कड़ा संदेश, होर्मुज में बढ़ा तनाव
  10. 8वें वेतन आयोग से कितना बढ़ेगा वेतन? जानिए फिटमेंट फैक्टर का पूरा गणित
  11. मई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93 फीसदी, आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ
  12. केरलम में निपाह का नया मामला, संपर्क में आए 77 लोगों की पहचान!
  13. 13-18 जून तक फ्रांस दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, G-7 समिट में होंगे शामिल
  14. मालवीय नगर के बाद तुगलकाबाद में आग का तांडव, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
  15. मीनाक्षी नटराजन का नामांकन हुआ रद्द...तो पार्टी ने दी AICC ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी

PM Modi in G-7 Summit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 समिट में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को फ्रांस के एवियन शहर पहुंचे। वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने गए हैं। भारत इस बार 13वीं बार एक पार्टनर देश के रूप में G7 समिट में शामिल हो रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी लगातार सातवीं बार G7 नेताओं की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं, जो भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाता है।

7 प्रमुख विकसित देशों का समूह है G7

G7 दुनिया के 7 प्रमुख विकसित देशों का समूह है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा और जापान शामिल हैं। इस मंच पर दुनिया के महत्वपूर्ण आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। भारत भले ही G7 का सदस्य नहीं है, लेकिन उसकी बढ़ती आर्थिक और रणनीतिक ताकत के कारण उसे लगातार इस बैठक में आमंत्रित किया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी एक विशेष वर्किंग सेशन में लेंगे हिस्सा

समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी नई साझेदारियां बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करना विषय पर आयोजित एक विशेष वर्किंग सेशन में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में G7 देशों के नेताओं के अलावा कई सहयोगी देशों और विश्व बैंक तथा अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

इस चर्चा में वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर हो सकती है चर्चा

इस चर्चा में वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, जलवायु परिवर्तन, निवेश और विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। भारत इन मुद्दों पर अपने विचार और अनुभव दुनिया के सामने रखेगा।

कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे प्रधानमंत्री

G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। उनकी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात प्रस्तावित है। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, तकनीक और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी की हो सकती है मुलाकात

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी मुलाकात होने की उम्मीद है। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि दोनों नेता 17 जून को द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर हुई प्रगति और दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हो सकती है।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in