मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी! श्रीलंकाई टीम से हुई तीखी बहस,जानिए पूरा मामला

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और श्रीलंका के बीच दाम्बुला में खेले गए ट्राई सीरीज मुकाबले के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

3 घंटे पहले

और पढ़े

  1. दूसरे वनडे में भारत बदलाव करेगा या नहीं? लखनऊ मुकाबले से पहले संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर
  2. नीरज चोपड़ा की दोहा डायमंड लीग में वापसी, 275 दिनों बाद फिर दिखेगा दम
  3. इंटरनेशनल क्रिकेट में चौकों का बादशाह कौन? सचिन के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं कोई
  4. भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे पर बारिश का संकट, फैंस की बढ़ी धड़कनें!
  5. भारतीय निशानेबाजी के ‘सुपर गुरु’ जसपाल राणा का निधन, ओलंपिक में मनु भाकर को बनाया चैंपियन
  6. अफगानिस्तान ए के खिलाफ जीत की तलाश में इंडिया ए, युवा सितारों पर रहेंगी निगाहें
  7. एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, 4 नए खिलाड़ियों को मिला मौका... तो बाबर-रिजवान हुए बाहर
  8. शतक की दहलीज पर ऋतुराज गायकवाड़, श्रीलंका A के गेंदबाजों पर भारत A हावी
  9. रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत कौर, पत्रकार को दिया करारा जवाब
  10. इंग्लैंड सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित, युवा सितारों पर चयनकर्ताओं का दांव
  11. BCCI ने किया टी20 टीम का ऐलान, सूर्यकुमार की जगह अय्यर संभालेंगे कमान
  12. फाइनल हारने पर भी करोड़ों की कमाई, महिला टी20 विश्व कप में पैसों की बरसात
  13. क्रिकेट में फिक्सिंग पर ललित मोदी का बड़ा बयान, IPL को लेकर कह दी ये बात
  14. भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, सिंगापुर को 25-0 से हराया
  15. आईपीएल 2026 के बाद पहली बार भारत की जर्सी में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब है पहला मैच

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और श्रीलंका के बीच दाम्बुला में खेले गए ट्राई सीरीज मुकाबले के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, मैच में भारत को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा,लेकिन मुकाबले के बाद युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस चर्चा का विषय बन गई।

श्रीलंका ने मुकाबला अपने नाम किया

मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित ओवरों के बाद मैच टाई होने पर फैसला सुपर ओवर से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने सुपर ओवर में 17 रन बनाए। जवाब में भारत को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी। भारतीय टीम की ओर से सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए उतरे,लेकिन टीम केवल 9 रन ही बना सकी और श्रीलंका ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

वैभव का क्यों फूटा गुस्सा? 

हार के बाद जब भारतीय खिलाड़ी मैदान से वापस लौट रहे थे, तभी श्रीलंका के खिलाड़ी Vishen Halambage ने कथित तौर पर वैभव सूर्यवंशी को स्लेज करते हुए कहा,'मैच खत्म हो गया है, अब तुम घर जाओ' बताया जा रहा है कि यह टिप्पणी सुनते ही वैभव का गुस्सा भड़क उठा। वह वापस मुड़े और श्रीलंकाई खिलाड़ियों से बहस करने लगे। कुछ समय के लिए माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी देखने को मिली।

घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

हालांकि,श्रीलंका के कई खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत कराया। विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा,लेकिन इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। क्रिकेट प्रशंसकों के बीच भी इस व्यवहार को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे खेल भावना के खिलाफ मान रहे हैं,जबकि कुछ का कहना है कि लगातार स्लेजिंग के कारण वैभव ने प्रतिक्रिया दी।

सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

अगर सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक उनका बल्ला कुछ खास नहीं रहा। श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 14 रन बनाए थे। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 44 रन की उपयोगी पारी खेली,लेकिन अर्धशतक से चूक गए। वहीं तीसरे मुकाबले में उनके बल्ले से केवल 21 रन निकले।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in