स्मार्टफोन की कीमतों पर पड़ेगा असर? कार्ल पेई ने जताई मेमोरी चिप की महंगाई पर चिंता

मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों और संभावित कमी को लेकर टेक इंडस्ट्री में चिंता बढ़ती जा रही है। नथिंग के को-फाउंडर और सीईओ कार्ल पेई ने हाल ही में चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में स्मार्टफोन और महंगे हो सकते हैं।

13 June 2026

और पढ़े

  1. स्मार्टफोन खरीदते समय रिफ्रेश रेट को न करें नजरअंदाज...जानिए क्यों है यह इतना महत्वपूर्ण
  2. ऑस्ट्रेलिया की नई AI रणनीति लॉन्च... डेटा सेंटर, सुरक्षा और स्किलिंग पर फोकस
  3. Apple यूजर्स को लग सकता है झटका... अब Siri के लिए देना पड़ सकता हैं पैसा
  4. ईयरबड्स में छिपे हैं कई कमाल के फीचर्स, उठाएं डिवाइस का पूरा फायदा
  5. हर सवाल का जवाब गूगल नहीं, ये चीजें सर्च करना हो सकता है खतरनाक
  6. MacBook Ultra की आहट! टचस्क्रीन और OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है नया लैपटॉप
  7. WhatsApp ने बदले अपडेट नियम ...तो इन iPhone मॉडल्स पर पड़ेगा असर!
  8. स्मार्ट मीटर यूजर्स अलर्ट! इन सेटिंग्स को नजरअंदाज किया तो बढ़ सकता है बिजली बिल
  9. लंबे इंतज़ार के बाद आया फीचर, इंस्टाग्राम यूजर्स अब खुद तय करेंगे ग्रिड का डिज़ाइन
  10. क्या Airplane Mode ऑन करने से बंद हो जाते है रेडिएशन? जानिए पूरी जानकारी
  11. 100 शब्द लिखने के लिए ChatGPT को चाहिए एक बोतल पानी! रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
  12. AI में पिछड़ना पड़ेगा महंगा... जापान ने विदेशी तकनीक पर निर्भरता को बताया बड़ा खतरा
  13. व्हेल से बातचीत और डॉल्फिन के संकेत... AI खोल रहा है नई दुनिया का दरवाजा
  14. दीवार पर लगाएं या टेबल पर रखें? जानिए स्मार्ट टीवी के सही विकल्प और फायदे
  15. iOS 27 अपडेट से बदलेगा iPhone का अनुभव, AI Siri बनेगा सबसे बड़ा बदलाव; इन iPhone को मिलेगा अपडेट

मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों और संभावित कमी को लेकर टेक इंडस्ट्री में चिंता बढ़ती जा रही है। नथिंग के को-फाउंडर और सीईओ कार्ल पेई ने हाल ही में चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में स्मार्टफोन और महंगे हो सकते हैं, क्योंकि मेमोरी चिप अब डिवाइस के सबसे महंगे कंपोनेंट्स में से एक बन चुकी है। उनके अनुसार कई मामलों में मेमोरी की लागत प्रोसेसर और डिस्प्ले से भी अधिक हो गई है, और कुछ डिवाइसों में यह कुल हार्डवेयर लागत का 50 प्रतिशत से भी ज्यादा हिस्सा ले रही है।

नए मॉडल्स के लॉन्च के बीच मेमोरी की कीमतों में भारी उछाल

कार्ल पेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उनकी कंपनी के कुछ उत्पादों, जैसे नथिंग फोन के नए मॉडल्स के विकास और लॉन्च के बीच ही मेमोरी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। उनके मुताबिक, कुछ समय के भीतर ही मेमोरी लागत दोगुनी हो गई और लॉन्च के बाद भी इसमें और वृद्धि दर्ज की गई। यह स्थिति स्मार्टफोन निर्माताओं के लिए चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उन्हें बाजार की मांग के अनुसार नहीं, बल्कि सीमित सप्लाई और आवंटन के आधार पर चिप्स खरीदने पड़ रहे हैं।

स्मार्टफोन की कीमतों में 7.9 प्रतिशत का इजाफा

भारत जैसे बड़े बाजार में इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। रिसर्च फर्म टेकआर्क के अनुसार 2026 के पहले 5 महीनों में देश में स्मार्टफोन की औसत कीमतों में लगभग 7.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सबसे ज्यादा असर बजट सेगमेंट पर पड़ा है, जहां 10,000 रुपये से कम कीमत वाले फोन की औसत कीमत 17.6 प्रतिशत तक बढ़ गई है। वहीं 10,000 से 20,000 रुपये वाले सेगमेंट में भी करीब 13.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

स्मार्टफोन कंपनियों पर लगातार लागत का दबाव

कार्ल पेई ने यह भी कहा है कि मौजूदा मेमोरी चिप की कमी सामान्य बाजार उतार-चढ़ाव जैसी नहीं है। यह एक संरचनात्मक सप्लाई समस्या है, जिसमें कंपनियों को जरूरत के अनुसार सप्लाई नहीं मिलती, बल्कि सीमित आवंटन के आधार पर उत्पादन करना पड़ता है। इसी कारण स्मार्टफोन कंपनियों पर लगातार लागत का दबाव बढ़ रहा है।

स्मार्टफोन से पहले के मुकाबले होंगे और महंगे

उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि यदि वे नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ज्यादा देर न करें, क्योंकि आने वाले त्योहारी सीजन में पहले जैसी भारी छूट मिलने की संभावना कम है। कुल मिलाकर, मेमोरी चिप की कमी और बढ़ती लागत आने वाले समय में स्मार्टफोन बाजार को और महंगा और प्रतिस्पर्धी बना सकती है।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in