शादी का दबाव बना प्रेमिका की मौत का कारण, युवक ने ओवरब्रिज से धक्का देकर की हत्या

Odisha News:  ओडिशा के गंजाम जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

11 June 2026

और पढ़े

  1. खान सर को अंतरिम राहत बरकरार, गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक
  2. सीएम विजय के फैसले पर विपक्ष हमलावर, विशेष प्रतिनिधि की नियुक्ति बनी विवाद की वजह
  3. तेज प्रताप के चोरी केस में नया बवाल, गवाही रोकने के लिए धमकी देने का आरोप
  4. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव बनने से पहले क्या करते थे चंपत राय, कैसे मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी?
  5. दिल्ली के मुंडका में दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत
  6. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के 2 साल पूरे, बोले- 'आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूंगा'
  7. 'जन आस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  8. झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और यात्री वाहन की टक्कर में 7 लोगों की मौत
  9. आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर पुस्तक लोकार्पण: लोकतंत्र और मानवाधिकारों पर विमर्श
  10. UCC पर NCP विधायक सना मलिक के बयान पर मचा बवाल, BJP ने साधा निशाना
  11. UP में अगले 5 दिन झमाझम बारिश! IMD ने जारी किया ब्लू अलर्ट
  12. भोजपुर एनकाउंटर पर गरमाई राजनीति! भरत तिवारी मामले पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी पहली प्रतिक्रिया
  13. MVA बैठक में 23 विधायक गायब! शरद पवार ने भी बनाई दूरी, उद्धव ठाकरे का छलका दर्द
  14. मिशन 2027 के लिए बीजेपी की नई टीम तैयार, जातीय समीकरणों के जरिए साधा बड़ा राजनीतिक संदेश
  15. 'केतन को सब सच पता था, फिर भी शादी नहीं तोड़ी', सिया गोयल का बड़ा खुलासा

Odisha News:  ओडिशा के गंजाम जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर मामले को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान राकेश आचार्य के रूप में हुई है, जो दिगपहंडी थाना क्षेत्र के निमाखंडी पेंठ इलाके का निवासी है।

शादी के दबाव बनाने पर प्रेमी ने रची हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, राकेश और अंबिका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे और उनके रिश्ते की जानकारी परिवार के कुछ लोगों को भी थी। हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके संबंधों में तनाव बढ़ने लगा था। बताया जा रहा है कि अंबिका लगातार राकेश पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि राकेश इस जिम्मेदारी से बचना चाहता था। इसी कारण उसने कथित रूप से अपनी प्रेमिका को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

प्रेमी ने प्रेमिका को ओवरब्रिज के पास बाइक से दिया धक्का

जांच में सामने आया कि 7 जून को राकेश अंबिका को अपनी मोटरसाइकिल पर घुमाने के बहाने गोपालपुर ले गया। दोनों ने दिनभर साथ समय बिताया और रात में वापस लौट रहे थे। आरोप है कि वापसी के दौरान अंकुली ओवरब्रिज के पास राकेश ने अंबिका को बाइक से धक्का दे दिया। ओवरब्रिज से नीचे गिरने के कारण अंबिका की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या को सड़क हादसा साबित करने की कोशिश की

घटना के बाद आरोपी ने मामले को सड़क हादसा साबित करने की कोशिश की। उसने खुद अंबिका के परिवार को उसकी मौत की सूचना दी और दावा किया कि यह एक दुर्घटना थी। लेकिन उसके बयान में कई विरोधाभास थे, जिससे परिवार को शक हुआ। इसके बाद अंबिका के चाचा काह्नू जेना ने बैद्यनाथपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और घटनास्थल की गहन जांच की। जांच के दौरान मिले सबूतों ने यह संकेत दिया कि मामला दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का हो सकता है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

गंजाम जिले की बताई जा रही मृतका

मृतका अंबिका गंजाम जिले की रहने वाली थी। उसने प्लस टू साइंस की पढ़ाई पूरी की थी और ब्रह्मपुर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिवार को उम्मीद थी कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनेगी, लेकिन उससे पहले ही उसकी जिंदगी दुखद तरीके से समाप्त हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अदालत में सुनवाई के दौरान कई अन्य तथ्य सामने आने की संभावना है।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in