पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म! जानिए 1 लीटर पर कितने रुपये सस्ता होगा पेट्रोल

Petrol News: सरकार ने एथेनॉल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी खत्म कर दी है। इसका मतलब अब से 22% और 30% एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी।

11 June 2026

और पढ़े

  1. NCERT की नई किताब में पहली बार आपातकाल का अध्याय, राजनीतिक दलों में छिड़ी बहस
  2. राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में जताया खेद...मानहानि मामले में शिकायतकर्ता से मांगा गया जवाब
  3. 'बिना किसी परेशानी के NEET री-एग्जाम संपन्न कराना टीमवर्क का प्रमाण', पीएम ने की मंत्रियों की सराहना
  4. राशन सिस्टम में बड़ा बदलाव! अब परिवार नहीं, सदस्यों की संख्या से तय होगा अनाज
  5. UNSC की बैठक में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज, जम्मू-कश्मीर को बताया अपना अभिन्न हिस्सा
  6. अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की व्यवस्था पर उठे सवाल, SIT ने सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
  7. 'मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भइया' ' NEET परीक्षा से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या
  8. महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री, 12 दिन की देरी के बाद मुंबई में बारिश शुरू
  9. IELTS-TOEFL परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, गुजरात पुलिस ने उजागर किया अनोखा रैकेट
  10. अखिलेश यादव का बड़ा हमला: भाजपा पर बेईमानी, लोकतंत्र और योग को लेकर तीखी टिप्पणी
  11. NEET-UG पेपर लीक के दावों से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो पर NTA ने तोड़ी चुप्पी
  12. NEET री-एग्जाम में बायोमेट्रिक जांच से खुला राज, MBBS छात्र समेत 9 आरोपी पकड़े गए
  13. देशभर में संपन्न हुआ NEET UG री-एग्जाम, जानें स्कोरकार्ड और आंसर की डाउनलोड करने का तरीका
  14. 'पहले NEET स्टूडेंट्स, फिर प्रोटोकॉल',PM मोदी ने 45 मिनट तक रोका अपना काफिला
  15. Re-NEET Exam 2026: पेपर सुरक्षा के लिए CISF तैनात, देशभर में कड़े इंतजाम

Petrol News:  सरकार ने एथेनॉल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी खत्म कर दी है। इसका मतलब अब से 22% और 30% एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी। सरकार का यह फैसला आम लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, अगर एथेनॉल वाले सस्ते पेट्रोल की मांग बढ़ी तो इसका फायदा आम जनता के साथ किसानों को भी मिलने वाला है।

लगातार बढ़ रही कच्चे तेल की कीमत

बता दें कि कच्चे तेल की कीमत इस कदर बढ़ रही है कि अब ये 114 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इसका सीधा असर आयात बिल पड़ता है। ऐसे में सरकार ने वैकल्पिक ईंधनों पर जोर दिया है, जिससे आयात में कमी और
रुपए की स्थिति में भी सुधार हो सके।

एक्साइज ड्यूटी क्या होता है?

एक्साइज ड्यूटी, जिसे हिंदी में उत्पाद शुल्क कहा जाता है, एक अप्रत्यक्ष कर है जो किसी देश के भीतर निर्मित या उत्पादित वस्तुओं पर लगाया जाता है। यह कर आमतौर पर उन उत्पादों पर लगाया जाता है जिनका बड़े पैमाने पर उत्पादन और उपभोग होता है, जैसे पेट्रोल, डीजल, शराब और तंबाकू। सरकार इस कर के माध्यम से राजस्व प्राप्त करती है और कई बार विशेष उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए इसमें छूट भी देती है।

एथेनॉल पेट्रोल पर सरकार का बड़ा फैसला

हाल ही में केंद्र सरकार ने एथेनॉल पेट्रोल को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। नए आदेश के अनुसार 22%, 25%, 27% और 30% एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को शून्य कर दिया गया है। हालांकि, यह छूट तभी लागू होगी जब संबंधित ईंधन भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप तैयार किया गया हो। सरकार का यह कदम स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने और पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

E85 फ्यूल क्या है?

भारत में अब तक E20 फ्यूल को बढ़ावा दिया जा रहा था, जिसमें 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है। लेकिन हाल के वर्षों में ऊर्जा सुरक्षा और वैकल्पिक ईंधन की जरूरत को देखते हुए E85 फ्यूल भी बाजार में उतारा गया है। E85 में 85 प्रतिशत एथेनॉल और केवल 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है। यह पर्यावरण के लिए अपेक्षाकृत बेहतर माना जाता है क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन कम हो सकता है।

E85 फ्यूल की कीमत

कीमत की बात करें तो E85 फ्यूल, E20 की तुलना में लगभग 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता बताया जा रहा है। यही कारण है कि इसे भविष्य के किफायती और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। सरकार और ऑटोमोबाइल उद्योग दोनों ही एथेनॉल आधारित ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं।

Written By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in