तमिलनाडु में मंत्रियों को बांटे गए मंत्रालय: CM विजय के पास गृह मंत्रालय, कीर्तना बनीं इंडस्ट्रीज मिनिस्टर

Tamil Nadu Ministers: Joseph Vijay के नेतृत्व में तमिलनाडु में नई सरकार बनने के बाद अब प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

8 घंटे पहले

और पढ़े

  1. झारखंड में अपराधी बेखौफ, घर में सो रही युवती को अपराधियों ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
  2. सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजा
  3. 'भारत के विकास में सिक्किम का योगदान बेहद अहम', पीएम मोदी ने दी सिक्किम राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
  4. बंगाल हार के बाद ममता का बड़ा संदेश, कहा- तृणमूल कभी नहीं....
  5. Hyderabad POCSO case: नाबालिग की मां का भावुक बयान, कहा- हमें सिर्फ इंसाफ...
  6. वी.डी. सतीशन की इस दिन होगी ताजपोशी, सामने आई भव्य शपथग्रहण समारोह की तारीख; जानिए कौन-कौन होंगे शामिल
  7. Vijay का बड़ा एक्शन! सरकारी कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी, महिलाओं को ₹1000 की सौगात
  8. दिल्ली में 90 दिनों तक वर्क फ्रॉम होम, ऊर्जा बचत अभियान में CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
  9. SIR का तीसरा चरण शुरू,16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग का बड़ा अभियान
  10. रथिंद्र बोस बने बंगाल विधानसभा के नए स्पीकर, MLA बनने से पहले करते थे ये काम
  11. वीडी सतीशन होंगे केरलम के अगले CM, कांग्रेस ने किया ऐलान
  12. बंगाल में बकरीद से पहले सख्त नियम लागू,खुले में कुर्बानी पर रोक
  13. उत्तर प्रदेश में तूफान का कहर, 74 की मौत कई घायल; राहत-बचाव कार्य जारी
  14. गोपालगंज वायरल वीडियो केस में बढ़ी अनंत सिंह की मुश्किलें, लाइसेंसी हथियारों का कराना होगा सत्यापन
  15. NEET-UG पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा! पुणे पहुंची CBI, महिला हिरासत में

Tamil Nadu Ministers:  Joseph Vijay के नेतृत्व में तमिलनाडु में नई सरकार बनने के बाद अब प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लगभग एक सप्ताह बाद आखिरकार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार पूरी तरह कामकाज के मोड में नजर आने लगी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी सूची में सभी मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण विभाग मुख्यमंत्री विजय ने अपने पास ही रखे हैं।

नई सरकार के प्रशासनिक ढांचे मजबूत बनाने में अहम कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar के केरल दौरे से लौटने के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हुईं। बताया जा रहा है कि राज्यपाल के निजी सचिव ने लोकभवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात की,जिसके कुछ समय बाद ही विभागों के बंटवारे की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। इस फैसले को नई सरकार के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री विजय ने अपने पास रखे अहम पद

मुख्यमंत्री विजय ने सामान्य प्रशासन,गृह विभाग और पुलिस विभाग जैसे बेहद अहम मंत्रालय अपने पास रखे हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि वह कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण पर सीधे नजर बनाए रखना चाहते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह फैसला सरकार की शुरुआती प्राथमिकताओं को दर्शाता है। गृह विभाग अपने पास रखने से मुख्यमंत्री राज्य की सुरक्षा व्यवस्था,पुलिस प्रशासन और संवेदनशील मामलों पर सीधे निर्णय ले सकेंगे।

कैबिनेट में कुल 9 मंत्री शामिल

फिलहाल विजय मंत्रिमंडल को छोटा रखा गया है। अभी कैबिनेट में कुल 9 मंत्री शामिल किए गए हैं,लेकिन आने वाले समय में इसका विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है। तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सदस्य हैं और संवैधानिक नियमों के अनुसार राज्य में अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार आगे चलकर सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है।

नई सरकार बनने में कई सहयोगी दलों की रही भूमिका

नई सरकार को सत्ता तक पहुंचाने में कई सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विजय की पार्टी टीवीके को सरकार गठन के दौरान कांग्रेस,सीपीआई,सीपीआईएम,आईयूएमएल और वीसीके जैसे दलों का समर्थन मिला था। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक,अगली कैबिनेट विस्तार में इन सहयोगी दलों के नेताओं को मंत्री पद दिया जा सकता है। इससे गठबंधन और मजबूत होगा तथा सरकार को राजनीतिक स्थिरता भी मिलेगी।

जनता की निगाहें अब नई सरकार के विकास कार्य पर

नई सरकार के गठन और विभागों के बंटवारे के बाद अब तमिलनाडु की राजनीति में नई दिशा देखने को मिल रही है। जनता की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री विजय और उनकी टीम राज्य के विकास और प्रशासन को किस तरह आगे बढ़ाती है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in