.jpg)
Jharkhand Crime News: झारखंड के सिमडेगा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली में घर में सो रही एक युवती को अपराधियों ने गोली मार मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार नवाटोली निवासी मोहम्मद हुसैन की पुत्री जेबा परवीन अपने घर में सो रही थी। इसी बीच अपराधी घर में घुस आए और उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के लोग कमरे में दौड़कर भागे, सबने देखा कि जेबा खून से लथपथ हालत में तड़प रही थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अपराधियों ने वारदात को किस मकसद से अंजाम दिया और वे घर में कैसे घुसे। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार
आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रांची में बढ़ रहे अपराध के मामले
इससे पहले रांची से एक ओर बड़ी अपराध का मामला सामने आ चुका है। बता दें, शनिवार को रांची में मेडिकल छात्र का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अक्षत कुमार (21) के रूप में हुई है। सिमडेगा जिले का निवासी बताया जा रहा है। जो यहां राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) में MBBS पढ़ाई कर रहा था। दूसरी तरफ बरियातु पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार ने कहा,सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। जहां अक्षत के छात्रावास के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसका शव छत के पंखे में फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने आगे कहा कि पहले देख ऐसा लगा कि मेडिकल छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। हालांकि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। इस मामले की जांच की जा रही है।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)

.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)