NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली से महिला लेक्चरर गिरफ्तार, CBI जांच में बड़ा खुलासा

NEET UG 2026 Exam Paper Leak: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार एजेंसी ने बायोलॉजी के सवाल लीक करने वाली एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को राहत, जमानत मिलने पर कहा-'ED सरकार के इशारों पर ही काम करती रहेगी'
  2. डिलीवरी बॉय की हड़ताल, Zomato, Blinkit, Zepto सेवाएं हो सकती है ठप!
  3. देशभर में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया भारी बारिश और तूफान का अलर्ट
  4. भारत-नीदरलैंड रिश्तों को नई उड़ान, पीएम मोदी करेंगे अहम समझौतों पर चर्चा
  5. केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, तेल निर्यात पर नई ड्यूटी लागू; डीजल और ATF पर राहत
  6. भारत-UAE के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत, दोनों देशों के बीच हुए कई बड़े समझौते; 5 अरब डॉलर निवेश का भी ऐलान
  7. तेल कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट, पेट्रोल-डीजल महंगे होने के बावजूद निवेशकों में बेचैनी
  8. भारत में आई नई कैंसर इम्यूनोथेरेपी, एक डोज की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  9. धार भोजशाला विवाद खत्म, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दिया मंदिर का दर्जा; प्रशासन सतर्क
  10. ईरान तनाव के दौर में UAE दौरे पर पीएम मोदी, ऊर्जा सुरक्षा पर होगी बड़ी बातचीत
  11. मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर, NTA ने जारी की NEET री-एग्जाम डेट
  12. पीएम मोदी की BRICS विदेश मंत्रियों से बड़ी मुलाकात, जानें क्या रहें बड़े मुद्दें?
  13. जेवर एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान, नोएडा-दिल्ली-गाजियाबाद के बीच चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें
  14. दिल्ली की निजी बस में महिला से कथित गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस
  15. देश के कई राज्यों में मौसम का डबल अटैक, कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का खतरा

NEET UG 2026 Exam Paper Leak:  NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार एजेंसी ने बायोलॉजी के सवाल लीक करने वाली एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे के रूप में हुई है। CBI के अनुसार मनीषा मंधारे को NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था। तो इससे साफ जाहिर है कि बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक पूरी पहुंच थी। वहीं जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 के दौरान उसने पुणे की मनीषा वाघमारे के जरिए कई NEET अभ्यर्थियों को जोड़ा था।

मनीषा मंधारे पर CBI का बड़ा खुलास

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। जांच एजेंसी ने इस मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं। CBI के अनुसार, पुणे की बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे ने अपने घर पर छात्रों के लिए विशेष कोचिंग क्लासेस चलाई थीं। इन क्लासेस में छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के महत्वपूर्ण सवाल बताए गए, नोटबुक में लिखवाए गए और किताबों में मार्क भी करवाए गए। जांच में यह सामने आया कि इनमें से कई सवाल 3 मई 2026 को आयोजित असली NEET-UG परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते थे।

जांच पूरी निष्पक्षता और प्रोफेशनल तरीके से जारी रहेगी: CBI

CBI का दावा है कि केमिस्ट्री और बायोलॉजी पेपर लीक के मूल स्रोत की पहचान कर ली गई है। जांच एजेंसियों ने उन बिचौलियों का भी पता लगा लिया है,जिन्होंने मोटी रकम लेकर छात्रों को इन 'स्पेशल क्लासेस'तक पहुंचाया। CBI ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच पूरी निष्पक्षता और प्रोफेशनल तरीके से जारी रहेगी।

जांच में हुए कई खुलासे

जांच में यह भी सामने आया कि केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी और बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ को NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के रूप में नियुक्त किया था। आरोप है कि दोनों ने पेपर लीक करने के लिए पुणे की मनीषा वाघमारे नामक महिला की मदद ली। वाघमारे ने आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों के छात्रों को इकट्ठा किया और विशेष क्लासेस आयोजित करवाईं,जहां कथित रूप से परीक्षा से जुड़े सवाल पहले ही बताए गए।

24 घंटों में देशभर के 6 स्थानों पर छापेमारी

CBI ने पिछले 24 घंटों में देशभर के 6 स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बैंक स्टेटमेंट जब्त किए गए हैं। अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से कई आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जांच एजेंसी का कहना है कि इस मामले में आगे और भी बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in