नीदरलैंड में पीएम मोदी ने किया भारतीय समुदाय को संबोधित, कहा- 'भारत आज दुनिया का तीसरा स्टार्टअप इकोसिस्टम...'

PM Modi in Netherlands: पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा भारत और यूरोप के बीच मजबूत होते संबंधों का एक संकेत माना जा रहा है। बता दें, पीएम मोदी पांच देशों के दौरे पर है।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- अमेरिकी-नाइजीरियाई ऑपरेशन में ISIS के शीर्ष कमांडर...
  2. Russia की बढ़ी बेचैनी! ट्रंप-शी मुलाकात पर पुतिन करेंगे बड़ा मंथन
  3. शी जिनपिंग की टिप्पणी पर ट्रंप का जवाब, कहा- बाइडन काल में देश को भारी...
  4. ट्रंप-शी बैठक में दिखी दोस्ती...दोनों नेताओं ने बेहतर रिश्तों की जताई उम्मीद
  5. BRICS बैठक से पहले रूस के विदेश मंत्री लावरोव का बड़ा बयान, पश्चिमी देशों पर साधा निशाना
  6. ईरान तनाव के बीच चीन पहुंचेंगे ट्रंप, शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात
  7. China की इस चाल पर भड़के वर्ल्ड बैंक के पूर्व चीफ, बोले-‘फौरन बंद करो ये काम’
  8. काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा! लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में लगी आग
  9. ईरान के प्रस्ताव से नाराज अमेरिका, शांति कोशिशों पर मंडराया संकट; ट्रंप ने जताई नाराजगी
  10. PoK में फिर खड़ा हो रहा जैश का मरकज बिलाल, पाक सरकार की निगरानी में पुनर्निर्माण शुरू
  11. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ा तनाव,अमेरिका-ईरान टकराव से मिडिल ईस्ट में युद्ध का गहराया खतरा
  12. Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में 3 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
  13. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर बलूच नागरिकों को अगवा करने का आरोप, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता
  14. युद्ध या समझौता? ट्रंप के बयान से बढ़ी अमेरिका-ईरान तनाव की गर्मी
  15. S. Jaishankar ने सूरीनाम के राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को लेकर हुई बैठक

PM Modi in Netherlands: पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा भारत और यूरोप के बीच मजबूत होते संबंधों का एक संकेत माना जा रहा है। बता दें, पीएम मोदी पांच देशों के दौरे पर है। जिसमें वह सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे,जहां उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ रणनीतिक वार्ता की। इसके बाद वह अपने दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे,जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर डच अधिकारियों,भारतीय राजदूत कुमार तुहिन और सैन्य अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया।

'इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा मिलेगी'

नीदरलैंड पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है,जब भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार और निवेश संबंध तेजी से मजबूत हो रहे हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी डच नेताओं के साथ व्यापार, तकनीक, रक्षा,साइबर सुरक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। वर्ष 2017 के बाद यह उनकी दूसरी नीदरलैंड यात्रा है, जो दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर हुआ समझौता

इससे पहले अबू धाबी में भारत और UAE के बीच स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर महत्वपूर्ण समझौते हुए। दोनों देशों ने रक्षा, साइबर सिक्योरिटी, काउंटर टेररिज्म और इनोवेशन के क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमति जताई। साथ ही UAE ने भारत के स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व को बढ़ाने में मदद देने का भरोसा भी दिया।

द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते पीएम हुए भावुक

द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भावुक अंदाज में कहा कि वहां का माहौल उन्हें भारत के किसी उत्सव जैसा महसूस करा रहा है। उन्होंने 16 मई 2014 को लोकसभा चुनाव परिणामों की याद दिलाते हुए कहा कि उसी दिन देश में पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ था। उन्होंने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

'भारत आज दुनिया का तीसरा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है'

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत की तेजी से बढ़ती वैश्विक ताकत और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज भारत केवल परिवर्तन नहीं, बल्कि 'बेस्ट और फास्टेस्ट' बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। भारत का युवा स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में दुनिया का नेतृत्व करना चाहता है। उन्होंने बताया कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।

सबसे बड़ा डिजिटल भुगतान सिस्टम भारत चला रहा: पीएम

पीएम मोदी ने भारत को 'इनोवेशन पावर' बताते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल भुगतान और यूनिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम भारत चला रहा है। उन्होंने बताया कि देश में प्रतिदिन अरबों डिजिटल लेनदेन हो रहे हैं और भारत तेजी से सेमीकंडक्टर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ओलंपिक की मेजबानी, ग्रीन एनर्जी नेतृत्व और वैश्विक आर्थिक विकास का इंजन बनने की दिशा में काम कर रहा है।

पीएम ने भारत और नीदरलैंड के सांस्कृतिक की तारीफ की

अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने भारत और नीदरलैंड के सांस्कृतिक और खेल संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जैसे नीदरलैंड ट्यूलिप के लिए प्रसिद्ध है, वैसे ही भारत कमल के लिए जाना जाता है। दोनों फूल यह संदेश देते हैं कि सही वातावरण और पोषण मिलने पर सुंदरता और मजबूती दोनों विकसित होती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नीदरलैंड की साझेदारी भी इसी विश्वास और सहयोग पर आधारित है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in