.jpg)
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। ईरान ने अमेरिका को एक नया 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है। जिसमें युद्ध समाप्त करने, प्रतिबंध हटाने और मुआवजे की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने पहले ही क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए 9 सूत्रीय फ्रेमवर्क पेश किया था।
ईरान ने प्रस्ताव में की बड़ी मांग
एक रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान ने यह प्रस्ताव पाकिस्तान के माध्यम से वॉशिंगटन तक पहुंचाया है। प्रस्ताव में ईरान ने मांग की है कि अमेरिका लेबनान सहित सभी मोर्चों पर चल रहे संघर्षों को समाप्त करे, नौसैनिक नाकाबंदी हटाए और अपनी सैन्य उपस्थिति को क्षेत्र से वापस बुलाए। इसके साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए एक नई अंतरराष्ट्रीय शासन व्यवस्था स्थापित करने की भी बात कही गई है।
ईरान की 14 सूत्रीय योजना
ईरान की 14 सूत्रीय योजना में आर्थिक मुद्दों पर भी जोर दिया गया है। तेहरान ने अपने ऊपर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने, विदेशों में जब्त की गई संपत्तियों को वापस करने और कथित नुकसान के लिए मुआवजा देने की मांग रखी है। यह प्रस्ताव ईरान की ओर से एक व्यापक समाधान के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें सुरक्षा और आर्थिक दोनों पहलुओं को शामिल किया गया है।
तेहरान में युद्धविराम की योजना को किया खारिज
इस बीच, ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने साफ कहा है कि अब फैसला अमेरिका को करना है कि वह कूटनीति का रास्ता अपनाए या टकराव की ओर बढ़े। तेहरान में राजनयिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान अपने राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की रक्षा के लिए हर विकल्प के लिए तैयार है। उन्होंने अमेरिका की 2 महीने के युद्धविराम की योजना को खारिज करते हुए 30 दिनों के भीतर सभी मुद्दों के समाधान की बात कही।
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव पर क्या कहा?
वहीं दूसरी ओर, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस योजना की समीक्षा कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल इसे स्वीकार करना मुश्किल लग रहा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर बातचीत विफल होती है तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर भी विचार कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन उसकी आंतरिक नेतृत्व स्थिति स्पष्ट नहीं है
Written By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)