मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, Ali Bagheri Kani का दावा; कहा- हम पर थोपी गई...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह फिर से युद्ध होने से रोकने के लिए समझौता करना पसंद करेंगे, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो संघर्ष फिर से शुरू हो सकता है।

9 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 'युद्ध खत्म करोऔर मुआवजा दो...', ट्रंप के सामने ईरान की 3 बड़ी शर्तें
  2. ट्रंप की ईरान को चेतावनी, सैन्य कार्रवाई की दी धमकी; शांति प्रस्ताव पर भी जताया संदेह
  3. अमेरिका-ईयू व्यापार तनाव बढ़ा, ट्रंप के 25% टैरिफ कदम पर यूरोपीय संघ ने दी सख्त चेतावनी
  4. बातचीत या हमला? Donald Trump के बयान से साफ नहीं हुआ अगला कदम
  5. होर्मुज स्ट्रेट पर विवाद, तेल के बाद फर्टिलाइज़र सप्लाई पर खतरा; बढ़ सकती है वैश्विक महंगाई
  6. अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव, नाकेबंदी पर अडिग है ट्रंप; बातचीत ठप
  7. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, कहा-'No More Mr. Nice Guy'
  8. ईरान विवाद पर अमेरिका-जर्मनी आमने-सामने, ट्रंप ने कहा- परमाणु हथियार हासिल...
  9. होर्मुज पार कर भारत आ रहा LNG टैंकर, जानें क्या होती है LNG
  10. लद्दाख में 5 नए जिलों की घोषणा, 2 की जगह होंगे 7 जिले; LG का बड़ा ऐलान
  11. व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग पर ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, कहा- हम पागलों से भरी दुनिया में...
  12. व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग, गोलियां चलते ही टेबल के नीचे छिपे लोग; ट्रंप समेत सभी नेता सुरक्षित
  13. अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों पर लगाम, H-1B वीजा नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव
  14. ईरान के तेल नेटवर्क पर अमेरिका का शिकंजा, ट्रंप ने चीन की रिफाइनरी और दर्जनों जहाजों पर लगाया प्रतिबंध
  15. 'कभी INDIA आकर देखो...', भारत को 'नर्क' बताने पर ईरान ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में ईरान के उप-विदेश मंत्री अली बाघेरी कानी (Ali Bagheri Kani)  ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह युद्ध ईरान पर थोपा गया है। उनका कहना है कि तेहरान ने पाकिस्तान के माध्यम से एक शांति प्रस्ताव अमेरिका को भेजा है, जिसका उद्देश्य इस संघर्ष को पूरी तरह समाप्त करना है।

प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हैं ट्रंप

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)  ने ईरान के प्रस्ताव को असंतोषजनक बताया है। ट्रंप ने साफ कहा कि वह इस प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हैं और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कोई समझौता हो पाएगा या नहीं। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि बातचीत विफल होती है, तो अमेरिका कड़ा कदम उठा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे दोबारा युद्ध शुरू होने से बचने के लिए समझौते को प्राथमिकता देंगे।

पाकिस्ताना में शांति वार्ता नहीं हुआ सफल

अमेरिका और ईरान के बीच यह गतिरोध कई हफ्तों से जारी है। 11 अप्रैल 2026 को पाकिस्तान की मेजबानी में इस्लामाबाद में पहली शांति वार्ता हुई थी, जिसमें अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति JD Vance ने किया। करीब 21 घंटे तक चली इस बातचीत में दोनों पक्षों ने अपने-अपने पक्ष रखे, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।

ईरान करना चाहता है बातचीत

हालात अभी भी अनिश्चित बने हुए हैं। एक ओर ईरान बातचीत के जरिए समाधान की बात कर रहा है, तो दूसरी ओर अमेरिका प्रस्ताव की शर्तों से संतुष्ट नहीं दिख रहा। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि आने वाले दिनों में कूटनीतिक प्रयास इस तनाव को कम कर पाते हैं या नहीं।

Written By Toshi Shah 

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in