अमेरिका-ईयू व्यापार तनाव बढ़ा, ट्रंप के 25% टैरिफ कदम पर यूरोपीय संघ ने दी सख्त चेतावनी

इस फैसले को अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापारिक तनाव में एक और बढ़ोतरी माना जा रहा है, खासकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में, जो लंबे समय से दोनों के बीच विवाद का प्रमुख कारण रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह टकराव बढ़ता है, तो इसका असर वैश्विक सप्लाई चेन और आर्थिक स्थिरता पर भी पड़ सकता है।

02 May 2026

और पढ़े

  1. 'युद्ध खत्म करोऔर मुआवजा दो...', ट्रंप के सामने ईरान की 3 बड़ी शर्तें
  2. ट्रंप की ईरान को चेतावनी, सैन्य कार्रवाई की दी धमकी; शांति प्रस्ताव पर भी जताया संदेह
  3. मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, Ali Bagheri Kani का दावा; कहा- हम पर थोपी गई...
  4. बातचीत या हमला? Donald Trump के बयान से साफ नहीं हुआ अगला कदम
  5. होर्मुज स्ट्रेट पर विवाद, तेल के बाद फर्टिलाइज़र सप्लाई पर खतरा; बढ़ सकती है वैश्विक महंगाई
  6. अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव, नाकेबंदी पर अडिग है ट्रंप; बातचीत ठप
  7. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, कहा-'No More Mr. Nice Guy'
  8. ईरान विवाद पर अमेरिका-जर्मनी आमने-सामने, ट्रंप ने कहा- परमाणु हथियार हासिल...
  9. होर्मुज पार कर भारत आ रहा LNG टैंकर, जानें क्या होती है LNG
  10. लद्दाख में 5 नए जिलों की घोषणा, 2 की जगह होंगे 7 जिले; LG का बड़ा ऐलान
  11. व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग पर ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, कहा- हम पागलों से भरी दुनिया में...
  12. व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग, गोलियां चलते ही टेबल के नीचे छिपे लोग; ट्रंप समेत सभी नेता सुरक्षित
  13. अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों पर लगाम, H-1B वीजा नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव
  14. ईरान के तेल नेटवर्क पर अमेरिका का शिकंजा, ट्रंप ने चीन की रिफाइनरी और दर्जनों जहाजों पर लगाया प्रतिबंध
  15. 'कभी INDIA आकर देखो...', भारत को 'नर्क' बताने पर ईरान ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

यूरोपीय संघ ने शनिवार (2 मई 2026) को साफ किया कि अगर अमेरिका व्यापार समझौते के नियमों के खिलाफ कोई कदम उठाता है, तो वह अपने हितों की सुरक्षा के लिए सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगा। यह बयान उस समय आया जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि वह यूरोपीय संघ से आने वाली कारों और ट्रकों पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ा सकते हैं। यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता ने चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ से बातचीत में कहा कि ईयू ट्रांस-अटलांटिक संबंधों को स्थिर और दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद बनाए रखने के पक्ष में है, लेकिन यदि अमेरिका समझौते के अनुरूप व्यवहार नहीं करता, तो यूरोपीय संघ अपने हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

यूरोपीय प्रवक्ता ने कही ये बात

यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि ईयू पिछले साल हुए व्यापार समझौते के तहत अपनी जिम्मेदारियों को तय प्रक्रिया के अनुसार लागू कर रहा है और इस दौरान अमेरिकी प्रशासन को लगातार जानकारी दी जा रही है। साथ ही, ब्रसेल्स वॉशिंगटन से इस समझौते की शर्तों को लेकर और स्पष्टता भी मांग रहा है।

15 प्रतिशत आयात शुल्क बढ़ाने की हुई थी बात

पिछले वर्ष हुए समझौते के तहत यूरोपीय संघ ने अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ हटाने और कृषि व खाद्य उत्पादों के लिए टैरिफ-कोटा प्रणाली अपनाने पर सहमति दी थी। इसके बदले अमेरिका ने अधिकांश यूरोपीय वस्तुओं पर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की बात कही थी।

ट्रंप ने 25 प्रतिशत बढ़ाया टैरिफ

इसी बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ से आने वाले वाहनों पर टैरिफ बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईयू व्यापार समझौते का पालन नहीं कर रहा है। ट्रंप के अनुसार, यह कदम अमेरिकी उद्योग के हित में है और इससे देश में अरबों डॉलर का निवेश आएगा, साथ ही विदेशी कंपनियों को उत्पादन अमेरिका में स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, उन्होंने यह भी दावा किया कि इस समय अमेरिका में ऑटो सेक्टर में 100 अरब डॉलर से अधिक के प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनमें जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा और मैक्सिको से निवेश शामिल है।

 

Written By Toshi Shah 

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in