जम्मू और श्रीनगर के बीच दौड़ी वंदे भारत ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी और पर्यटन के क्षेत्र में एक ओर नया अध्याय जुड़ गया है। 30 अप्रैल बृहस्पतिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

30 April 2026

और पढ़े

  1. यूपी में 16वीं जनगणना का कार्यक्रम घोषित, 2 चरणों में होगी जनगणना
  2. 'काउंटिंग ड्यूटी में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति गलत नहीं...',सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान
  3. AAP छोड़ BJP में शामिल होते ही सांसद संदीप पाठक पर दो-दो FIR, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
  4. ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों पर एक्शन, बंगाल के 15 बूथों पर आज फिर से वोटिंग
  5. चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल में 15 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग
  6. विवादित बयान मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, इलाहाबाद HC ने खारिज की FIR की मांग
  7. MP : बरगी डैम हादसे ने लील ली कई जिंदगियां, मां से लिपटे मासूम की तस्वीर देखकर भर आई हर किसी की आंखें
  8. '7 रुपये कम कर किस पर एहसान किया...', कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने पर सरकार पर भड़के अखिलेश यादव
  9. पवन खेड़ा को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
  10. मई की शुरुआत महंगाई के साथ, LPG सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी
  11. 1 मई से सिक्किम दौरे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए क्यों है ये दौरा खास
  12. कोलकाता में देर रात हाई-वोल्टेज सियासी टकराव, स्ट्रॉन्ग रुम पहुंचीं CM ममता; चुनाव आयोग ने कही ये बात
  13. '226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे', बंगाल चुनाव के रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दावा
  14. दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत
  15. पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, क्या होगा अगला कदम?

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी और पर्यटन के क्षेत्र में एक ओर नया अध्याय जुड़ गया है। 30 अप्रैल बृहस्पतिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपकों बता दें, यह ट्रेन पहले केवल श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चलती थी। जिसे अब यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए जम्मू तवी स्टेशन तक बढ़ा दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम को संबोधित किया।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने सरकार का किया शुक्रिया

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मैं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्र सरकार का शुक्रियाअदा करता हूं। आज वाकई हमने जम्मू को रेल के माध्यम से कश्मीर से जोड़ा है। यह बहुत बड़ी बात है। इससे बहुत लोग सफर कर पाएंगे।

क्या बोले अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 20 कोच की वंदे भारत सेवा जम्मू से श्रीनगर के लिए शुरु हुई। प्रधानमंत्री ने 1 साल पहले जम्मू-श्रीनगर रेल लाइन की शुरुआत की थी। तब कटरा से 8 कोच वाली ट्रेन शुरु हुई थी और जम्मू में प्लैटफॉर्म बन रहे थे। मुख्यमंत्री ने भी आज इसकी सराहना की। इस रेल लाइन के बनने से कार्गो में भी बहुत आसानी हुई है।

'ट्रेन कश्मीर को देश से जोड़ने का एक मजबूत सेतु'

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे। वहीं ट्रेन को रवाना करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि यह केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने का एक मजबूत सेतु है।

महज 5 घंटे में पूरा होगा सफर

अब जम्मू से श्रीनगर के बीच का सफर बेहद आसान हो गया है। इसका मतलब सड़क मार्ग से जहां जम्मू से श्रीनगर पहुंचने में 10 से 12 घंटे का समय लगता था, वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस से 5 घंटे में तय करेगी।

जानें वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत

वंदे भारत एक्सप्रेस को जम्मू-कश्मीर के सर्द मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। पहले इस मार्ग पर 8 कोच वाली ट्रेन चलती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 कोच का कर दिया गया है। ट्रेन में कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली और 180 डिग्री घूमने वाली कुर्सियां लगी हैं।

ट्रेन के आने से पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

इस ट्रेन के शुरू होने से जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अब यहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटक सीधे जम्मू रेलवे स्टेशन पर उतरकर वंदे भारत के जरिए श्रीनगर की वादियों तक पहुंच सकेंगे। यात्रियों के लिए इस ट्रेन की सेवाएं 2 मई से शुरू होंगी और यह सप्ताह में 6 दिन संचालित की जाएगी।

 Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in