
अमेरिका के Los Angeles में एक 70 वर्षीय महिला का ऐसा मेकओवर हुआ जिसने लोगों को चौंका दिया। सर्जरी से पहले महिला के चेहरे पर गहरी झुर्रियां और ढीलापन था, जिससे वह अपनी असल उम्र से कहीं ज्यादा बड़ी दिखाई देती थीं। खुद महिला का कहना था कि वह लगभग 90 साल की लगती हैं, इसलिए उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लिया।
ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो वायरल
इस बदलाव को अंजाम दिया मशहूर प्लास्टिक सर्जन Dr. Carl Truesdale ने जिनकी क्लिनिक बेवर्ली हिल्स में है, उन्होंने इस ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। सर्जरी के कुछ ही हफ्तों बाद महिला का चेहरा काफी बदला हुआ नजर आया—झुर्रियां कम हो गईं, त्वचा टाइट दिखने लगी और चेहरा पहले से कहीं ज्यादा युवा लगने लगा। महिला ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें खुद में करीब 30 साल की कमी महसूस होती है और वह खुद को 40 की उम्र जैसा महसूस करती हैं।
View this post on Instagram
40-45 साल दिख रही है महिला
यह वीडियो TikTok पर 1.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 13 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने इस बदलाव की जमकर सराहना की। कई यूजर्स ने इसे बेहद नैचुरल फेसलिफ्ट बताया, जबकि कुछ ने कहा कि अगर बालों का रंग बदल दिया जाए तो महिला 40-45 साल की लग सकती हैं।
क्या होता है फेसलिफ्ट?
फेसलिफ्ट, जिसे मेडिकल भाषा में Rhytidectomy कहा जाता है, एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जिसका उद्देश्य चेहरे और गर्दन पर उम्र के असर को कम करना होता है। इसमें त्वचा को ऊपर उठाया जाता है, ढीले हिस्सों को टाइट किया जाता है, अतिरिक्त फैट को हटाया या संतुलित किया जाता है और चेहरे की मांसपेशियों को दोबारा व्यवस्थित किया जाता है। इससे चेहरा ज्यादा फ्रेश और जवां दिखाई देता है।
कितने समय में मिलते हैं रिजल्ट?
इस सर्जरी के बाद आमतौर पर 2 से 4 हफ्तों का रिकवरी समय लगता है। सूजन कम होने के बाद असली परिणाम सामने आते हैं। इस मामले में भी कुछ ही हफ्तों में महिला का लुक पूरी तरह बदल गया। हालांकि फेसलिफ्ट उम्र को वास्तव में कम नहीं करती, लेकिन लुक में इतना बदलाव ला सकती है कि व्यक्ति अपनी असली उम्र से काफी छोटा दिखाई दे। यह उदाहरण आधुनिक कॉस्मेटिक सर्जरी की उन्नत तकनीकों को दर्शाता है।
Written By Toshi Shah



.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)