
भारत की ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। कंपनी के मुताबिक नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। यह बढ़ोतरी औसतन लगभग 0.5 प्रतिशथ तक होगी, हालांकि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर इसमें थोड़ा फर्क देखने को मिल सकता है।
कंपनी ने कही ये बात
कंपनी का कहना है कि यह फैसला मजबूरी में लिया गया है क्योंकि गाड़ियों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और ऑटो पार्ट्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे उत्पादन लागत में इजाफा हुआ है, जिसे संतुलित करने के लिए कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है।
ग्राहकों पर असर
कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। जो लोग नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अब पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। हालांकि कंपनी ने यह भी साफ किया है कि वह अपनी गाड़ियों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करेगी, यानी ग्राहकों को पहले की तरह ही सुरक्षित और भरोसेमंद वाहन मिलते रहेंगे।
कमर्शियल वाहनों में भी होगी बढ़ोतरी
Tata Motors इससे पहले अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में भी करीब 1.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है। इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी सभी सेगमेंट में बढ़ती लागत का असर संभालने की कोशिश कर रही है।
पूरी ऑटो इंडस्ट्री पर दबाव
यह स्थिति सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी ऑटो इंडस्ट्री इस समय बढ़ती लागत के दबाव से गुजर रही है। महंगे धातु और कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसका असर सभी वाहन निर्माताओं पर पड़ रहा है।
कई कंपनियों ने भी बढ़ाया कीमत
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता Audi ने भी भारत में अपनी गाड़ियों की कीमत करीब 2 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं Maruti Suzuki भी कीमतों में बदलाव करने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई अन्य कंपनियां भी इसी राह पर चल सकती हैं।
कार खरीदने वालों के लिए सलाह
अगर आप नई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से पहले खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके बाद वही वाहन आपको अधिक कीमत पर मिलेगा। वहीं, यदि आप तुरंत खरीदने की योजना नहीं बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप अपने बजट में थोड़ा इजाफा करें और साथ ही विभिन्न कंपनियों के ऑफर्स और डिस्काउंट्स पर नजर बनाए रखें।
Written By Toshi Shah

.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)