.jpg)
चीन के लियाओनिंग प्रांत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति करीब 8 साल तक अपने गले में 12 सेंटीमीटर लंबी मेटल चॉपस्टिक फंसी होने के बावजूद सामान्य जिंदगी जीता रहा। इस घटना ने न सिर्फ आम लोगों को चौंका दिया, बल्कि डॉक्टर भी इस केस को देखकर दंग रह गए।
युवक के गले में 8 साल धातु की चॉपस्टिक
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला डेलियन शहर के रहने वाले वांग नाम के व्यक्ति का है। करीब 8 साल पहले वांग नशे की हालत में खाना खा रहे थे, तभी उन्होंने गलती से धातु की चॉपस्टिक निगल ली। शुरुआत में उन्हें हल्का दर्द महसूस हुआ, लेकिन सांस लेने या निगलने में कोई गंभीर परेशानी नहीं हुई, जिसके चलते उन्होंने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया।
ऑपरेशन करवाने से किया इनकार
जब वांग डॉक्टर के पास पहुंचे, तो जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि चॉपस्टिक उनके गले में फंसी हुई है और इसे निकालने के लिए सर्जरी करनी पड़ेगी। डॉक्टरों ने गर्दन में चीरा लगाने की सलाह दी, लेकिन इस प्रक्रिया से डरकर वांग ने ऑपरेशन करवाने से इनकार कर दिया। उन्हें लगा कि सर्जरी से उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसी डर के कारण उन्होंने चॉपस्टिक के साथ ही जीवन बिताने का फैसला कर लिया।
मामला देख डॉक्टरों के उड़े होश
अस्पताल में एक्स-रे जांच के बाद डॉक्टरों के होश उड़ गए। जांच में पता चला कि मेटल चॉपस्टिक अब भी उनके गले के तालू के पास फंसी हुई है। डॉक्टर हुआंग वेइपेंग ने बताया कि यह बेहद दुर्लभ और जोखिम भरा मामला था, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इतने सालों में चॉपस्टिक ने किसी महत्वपूर्ण नस या अंग को नुकसान नहीं पहुंचाया।
डॉक्टरों के समझाने के बाद युवक ने करवाई सर्जरी
शुरुआत में वांग सर्जरी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन डॉक्टरों के समझाने के बाद वह मान गए। इसके बाद एक सफल ऑपरेशन के जरिए चॉपस्टिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल वांग पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि शरीर से जुड़ी किसी भी असामान्य स्थिति को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है और समय पर इलाज बेहद जरूरी है।
Writen By: Geeta Sharma







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)