.jpg)
Premium Petrol Price Hike: ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग का असर अब भारतीय लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। जानकारी के लिए बता दें, कि देशभर में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 20 मार्च शुक्रवार के दिन नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ईंधन पर प्रति लीटर 2 रुपये से लेकर 2.3 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। बताया जा रहा यह बदलाव शुक्रवार शाम 6 बजे से ही पूरे देश में लागू हो चुका है।
हाई-ग्रेड ब्रांडेड फ्यूल्स पर असर
वहीं एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा कि पेट्रोल के बढ़े कीमतों का सीधा असर हाई-ग्रेड ब्रांडेड फ्यूल्स पर पड़ रहा है। इनमें HPCL,Power और IOCL का XP95 जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। आमतौर पर महंगी कारों और आधुनिक बाइक्स में स्मूथ इंजन परफॉरमेंस की उम्मीद में लोगों प्रीमीयम पेट्रोल को अच्छा मानते है।
#WATCH दिल्ली: पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा, "...करीब 7500 कंज्यूमर LPG से PNG पर शिफ्ट हो गए हैं। जंग की वजह से हालात अभी भी चिंताजनक हैं, लेकिन हमारे डिस्ट्रीब्यूटर के यहां कोई ड्राई आउट की खबर नहीं है।… pic.twitter.com/VR2GK2DBJb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2026
मिडिल ईस्ट जंग का असर
जैसा की हम जानते ही है कि मिडिल ईस्ट में जंग जारी है। हालांकि इसका असर खाड़ी देशों के साथ भारत पर भी दिख रहा है। दावा किया जा रहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और सप्लाई चेन पर जब भी ऐसा दबाव पड़ता है, तो उसका सीधा असर घरेलू बाजार की कीमतों पर पड़ता है। यही वजह है कि भारत में तेल कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार के इस दबाव को संतुलित करने के लिए प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें बढ़ानी पड़ी है।
रेगुलर पेट्रोल की कीमतें सामान्य
हालांकि मूल्य वृद्धि केवल उच्च गुणवत्ता वाले प्रीमियम पेट्रोल तक ही सीमित रखी गई है। कहा जा रहा कि अगर आप अपनी गाड़ी में सामान्य (रेगुलर) पेट्रोल भरवाते हैं, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इसके साथ ही ओएमसी ने साफ किया है कि रेगुलर पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Writen By: Geeta Sharma





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)