इलेक्ट्रिक अवतार में दिखेगा Audi हैचबैक A2, जानिए कीमत और फीचर्स

Audi ने साल 1999 में पहली बार A2 हैचबैक पेश की थी, जो कम फ्यूल कॉस्ट और हल्के वजन की वजह से लोगों को खूब पसंद आई थी।

20 March 2026

और पढ़े

  1. एक अप्रैल से महंगी होंगी इन कंपनियों की गाड़ियां! जानें इसके पीछे की वजह
  2. मिडिल ईस्ट जंग का असर, प्रीमियम पेट्रोल के कीमतों में भारी इजाफा
  3. सड़क पर चलते-चलते कार खुद हो जाएगी चार्ज, वैज्ञानिकों ने तैयार की ये डिवाइस
  4. Ducati ने लॉन्च किया Desmo 450 MX, ऑफ-रोडिंग के लिए दमदार हैं बाइक....जानें फीचर्स और कीमत
  5. Ferrari 849 Testarossa की भारत में एंट्री...इस सुपरकार की कीमत और फीचर्स आपको कर देगी हैरान
  6. 44 प्रतिशत भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानिए बिना इंश्योरेंस के क्या होगा नुकसान...
  7. TVS ने लॉन्च किया Orbiter V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर... सस्ता दाम के साथ दमदार फीचर्स उड़ा देंगे होश!
  8. भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
  9. Kylaq प्लेटफॉर्म पर बनेगी नई Volkswagen SUV, फीचर्स और कीमत जान हो जाएंगे हैरान
  10. Apple फोल्डेबल आईफोन का नाम हुआ लीक, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश! जानिए सारे फीचर्स

आज के समय में ऑटो इंडस्ट्री तेजी से इलेक्ट्रिक की तरफ बढ़ रही है और बड़ी कंपनियां अपने पुराने पॉपुलर मॉडल्स को नए अवतार में वापस ला रही हैं। इसी कड़ी में Audi एक बार फिर अपनी मशहूर हैचबैक A2 को नए अंदाज में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, लेकिन बता दें कि इस बार यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार होगी।

1999 में पहली बार आई थी A2 हैचबैक

Audi ने साल 1999 में पहली बार A2 हैचबैक पेश की थी, जो कम फ्यूल कॉस्ट और हल्के वजन की वजह से लोगों को खूब पसंद आई थी। अब कंपनी उसी A2 नाम को फिर से वापस ला रही है, लेकिन इस बार इसे इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। नई A2 को Volkswagen के MEB प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिस पर कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां बन रही हैं। यह कार हैचबैक और क्रॉसओवर का मिक्स होगी और Audi की सबसे एंट्री-लेवल मॉडल के रूप में पेश की जाएगी।

जानिए कितनी होगी कीमत

नई A2 में इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म होने की वजह से अंदर काफी ज्यादा स्पेस मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी के तरफ से इनकी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, इसकी रेंज, बैटरी और फीचर्स की भी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कीमत के मामले में यह Audi की सबसे सस्ती कार जरूर होगी लेकिन फिर भी यह एक प्रीमियम प्रोडक्ट होगी और इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

कंपनी के आ सकते हैं नए मॉडल्स

भारत की बात करें तो यहां पहले Audi Q2 कंपनी की सबसे सस्ती कार हुआ करती थी लेकिन अब वह बंद हो चुकी है। ऐसे में नई A2 के भारत आने की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है, क्योंकि यहां लग्जरी हैचबैक कारों की मांग बहुत ज्यादा नहीं है। कुल मिलाकर Audi अपने नए डिजाइन और इलेक्ट्रिक कारों की लाइनअप के साथ बड़ा बदलाव कर रही है।

 Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in