सड़क पर चलते-चलते कार खुद हो जाएगी चार्ज, वैज्ञानिकों ने तैयार की ये डिवाइस

इलेक्ट्रिक जगत में इस वायरलेस चार्जिंग की टेक्निक को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले समय में इससे गाड़ियां चलते-चलते भी चार्ज हो सकती हैं।

19 March 2026

और पढ़े

  1. एक अप्रैल से महंगी होंगी इन कंपनियों की गाड़ियां! जानें इसके पीछे की वजह
  2. मिडिल ईस्ट जंग का असर, प्रीमियम पेट्रोल के कीमतों में भारी इजाफा
  3. इलेक्ट्रिक अवतार में दिखेगा Audi हैचबैक A2, जानिए कीमत और फीचर्स
  4. Ducati ने लॉन्च किया Desmo 450 MX, ऑफ-रोडिंग के लिए दमदार हैं बाइक....जानें फीचर्स और कीमत
  5. Ferrari 849 Testarossa की भारत में एंट्री...इस सुपरकार की कीमत और फीचर्स आपको कर देगी हैरान
  6. 44 प्रतिशत भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानिए बिना इंश्योरेंस के क्या होगा नुकसान...
  7. TVS ने लॉन्च किया Orbiter V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर... सस्ता दाम के साथ दमदार फीचर्स उड़ा देंगे होश!
  8. भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
  9. Kylaq प्लेटफॉर्म पर बनेगी नई Volkswagen SUV, फीचर्स और कीमत जान हो जाएंगे हैरान
  10. Apple फोल्डेबल आईफोन का नाम हुआ लीक, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश! जानिए सारे फीचर्स

आजकल इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ गई हैं। वहीं, इसके चार्जिग को लेकर हमेशा समस्या बनी रहती है, क्योंकि चार्ज करने के लिए केबल लगानी पड़ती है, लेकिन अब वैज्ञानिक ऐसी टेक्निक पर काम कर रहे हैं जिसमें गाड़ी बिना वायर यानी वायरलेस तरीके से चार्ज की जाएगी। बता दें कि इसको लेकर एक डिवाइस भी बनाया गया है।

वैज्ञानिकों ने बनाया छोटा टेबलटॉप डिवाइस

जानकारी के मुताबकि वैज्ञानिकों ने एक छोटा टेबलटॉप डिवाइस बनाया है। जिससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों की वायरलेस चार्जिंग का टेस्ट लैब में ही किया जा सकता है। वहीं, पहले इस तरह की तकनीक की जांच करने के लिए बड़े-बड़े ट्रैक और काफी जगह की जरूरत होती थी। इससे टाइम और पैसे दोनों ज्यादा लगते थे।, लेकिन वहीं, अब यह छोटा डिवाइस वही काम कम खर्च और कम जगह में कर सकता है।

जानिए डिवाइस में क्या है खास?

बता दें कि यह डिवाइस असल में सड़क के एरिया को छोटा करके दिखाता है। इसमें एक घूमने वाला सिस्टम है जो यह दिखाता है कि गाड़ी चलते समय कैसे चार्ज हो सकती है? वैज्ञानिकों ने इसमें लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड जैसी स्थिति भी बनाई जिससे यह समझा जा सके कि चलती गाड़ी को वायरलेस तरीके से कैसे एनर्जी दी जा सकती है।

गाड़ियां बिना रुके खुद चार्ज होंगी

इलेक्ट्रिक जगत में इस वायरलेस चार्जिंग की टेक्निक को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि आने वाले समय में इससे गाड़ियां चलते-चलते भी चार्ज हो सकती हैं। इसका मतलब यह होगा कि बड़ी बैटरी की जरूरत कम होगी और इलेक्ट्रिक कारें ज्यादा सस्ती और सुविधाजनक बन सकती हैं। बता दें कि इस डिवाइस को Tokyo Metropolitan University की रिसर्च टीम ने बनाया है।

  Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in