ईरान को लगा बड़ा झटका, ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर

Israel US Iran War: इजरायल और अमेरिका के बीच जंग अभी जारी है। इस युध्द में न जाने कितने निर्दोष लोग मारे गए है। यहां तक की ईरान ने इस जंग में कई बड़े चीफ लीडरों को खोया है।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. कौन थे अली लारीजानी? मौत से एक हफ्ते पहले ट्रंप को दी थी बड़ी चेतावनी.... ईरान ने बताया शहीद
  2. Iran War: होर्मुज़ पर ईरान का दबदबा जारी, तेल की कीमतों में उछाल
  3. आग लगने के बाद दुबई एयरपोर्ट बंद! जंग के बीच ट्रंप ने NATO को दी धमकी...जानें अबतक के अपडेट
  4. ट्रंप ने ईरान को दी सख्त चेतावनी... तो चीन-फ्रांस समेत कई देशों से होर्मुज में युद्धपोत भेजने की अपील की
  5. West Asia Conflict: लेबनान ने इस्राइल के साथ जंग रोकने को तैयार, शांति वार्ता के पहले रखी ये शर्त
  6. इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग के बीच उत्तर कोरिया ने मारी एंट्री! दागी बैलिस्टिक मिसाइल, अलर्ट हुए पड़ोसी देश
  7. होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, वैश्विक तेल आपूर्ति पर भारी संकट
  8. ईरान ने USS Abraham Lincoln पर हमले का किया दावा, अमेरिका ने सिरे से नकारा
  9. ईरान युद्ध से ट्रंप पर बढ़ा दबाव, रूस से तेल खरीदने की मंजूरी पर उठे सवाल
  10. भारत की कूटनीति का कमाल! Strait of Hormuz में भारत के झंडे वाले जहाज नहीं रोकेगा ईरान
  11. कश्मीर में शोक की लहर! खामेनेई के निधन पर नेताओं ने ईरानी दूतावास में जताई संवेदना
  12. इजरायल पर ईरान का जवाबी हमला, मिसाइल लॉन्च का वीडियो जारी, चरम सीमा पर मध्य पूर्व में जंग
  13. Trump का बड़ा ऐलान, टेक्सास में 300 बिलियन डॉलर की रिफाइनरी, भारत को दिया श्रेय
  14. पश्चिम एशिया तनाव के बीच S. Jaishankar की बड़ी पहल, 4 देशों के विदेश मंत्रियों से की बात
  15. ईरान की बमबारी का असर? ट्रंप ने दिखाई नरमी, सीजफायर पर बातचीत संभव!

Israel US Iran War: इजरायल और अमेरिका के बीच जंग अभी जारी है। इस युध्द में न जाने कितने निर्दोष लोग मारे गए है। यहां तक की ईरान ने इस जंग में कई बड़े चीफ लीडरों को खोया है। इसी कड़ी में ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी के बाद अब उसके खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब भी इजरायल के हमले में ढेर कर दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक
इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने यह दावा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब भी इजरायली हमलों में मार दि गए हैं। हालांकि इस पर ईरान की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

''अभी और होंगी चौंकाने वाली घटनाएं''

वहीं इस्माइल खातिब को ढेर करने का दावा करने के बाद इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज़ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मैंने इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) को खुफिया जानकारी और ऑपरेशनल विंडो स्थापित होते ही बिना किसी अनुमति के किसी भी वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को खत्म करने का अधिकार दिया है। आगे यह भी बताया कि आगे भी, सभी मोर्चों पर महत्वपूर्ण चौंकाने वाली घटनाएं होंगी।

इस्माइल खातिब के मौत से ईरान लगा बड़ा झटका

बताया जा रहा कि इस्माइल खातिब के पहले ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की भी इजरायल ने हत्या कर दी। इसकी जानकारी खुद ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने की है। वहीं अब ईरान के खुफिया मंत्री खातिब की मौत का भी इजरायल ने दावा कर दिया है। बता दें, अली लारीजानी ईरान की सुरक्षा नीतियों के प्रमुख चेहरा थे। वह पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ता में भी शामिल रहे थे। इजरायल ने उन्हें शासन के सबसे प्रभावी नेताओं में से एक बताया था।

युद्ध में अब तक कितने ईरानी लीडर मारे गए

शुरूआती जानकारी के मुताबिक इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में अब तक लगभग 40 वरिष्ठ ईरानी अधिकारी मारे जा चुके हैं। बताया जा रहा कि हमले ईरान की सैन्य कमान, मिसाइल अड्डों को निशाना बना कर किए जा रहे हैं। यह युद्ध ईरान के लिए अभूतपूर्व संकट है। खामेनेई की मौत के बाद लारीजानी और खातिब जैसे शीर्ष नेताओं का मारा जाना ईरानी शासन की रीढ़ को तोड़ने वाला माना जा रहा है।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in