
भारतीय बाजार में Ducati ने अपनी नई ऑफ-रोड बाइक Ducati Desmo 450 MX को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि ये बाइक खास तौर पर मोटोक्रॉस और ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिए बनाई गई है। कंपनी ने इसे ऐसे समय पर लॉन्च किया है जब भारत में एडवेंचर और ऑफ-रोड बाइकिंग का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। Ducati की ये नई बाइक न सिर्फ दमदार है बल्कि इसकी डिजाइन भी काफी स्पोर्टी और अट्रैक्टिव है। आइए इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
जानिए फीचर्स और टेक्नोलॉजी के बारे में
Ducati Desmo 450 MX में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे एक मॉडर्न और एडवांस बाइक बनाते हैं। इसमें अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक को कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा इसमें DTC (ट्रैक्शन कंट्रोल), EBC (इंजन ब्रेक कंट्रोल) और फॉल डिटेक्शन जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। बता दें कि बाइक में पावर लॉन्च और क्विक शिफ्टर अप जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें लिथियम आयन बैटरी दी गई है, जो हल्की और बेहतर परफॉर्मेंस देती है, साथ ही एडजस्टेबल हैंडलबार और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिससे कंट्रोल बेहतर रहता है।
इंजन के बारे में जानिए
इंजन की बात की जाएं तो इस बाइक में 450cc का इंजन दिया गया है, जो करीब 46.7 किलोवाट की पावर देता है। यह इंजन खास तौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए ट्यून किया गया है। इसमें 5 गियर दिए गए हैं, जो स्मूथ और कंट्रोल्ड राइडिंग का एक्सपीरियंस देते हैं। यह बाइक हल्की और पावरफुल होने के कारण रेसिंग और एडवेंचर दोनों के लिए अच्छी मानी जा सकती है। Ducati ने इसमें अपनी रेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे यह बाइक अपने सेगमेंट में अलग नजर आती है।
जानिए कीमत
Ducati Desmo 450 MX की भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17,23,600 रुपये रखी गई है। ये बाइक सीमित डीलरशिप पर ही उपलब्ध होगी, जिनमें दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे शामिल हैं। इस बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी मार्च 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि ये नई ऑफ-रोड बाइक कावासाकी केएक्स 450 जैसी मोटोक्रॉस बाइकों को टक्कर देगी।
Written By Toshi Shah


.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)