.jpg)
Bihar Rajya Sabha Election 2026: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। बता दें, मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में अनंत सिंह ने कहा कि "अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बने रहे तो चुनाव नहीं लड़ूंगा।" अब यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही ये कयास लग रहे है कि वह राजनीति से संन्यास ले सकते हैं।
राजनीति से संन्यास लेंगे अनंत सिंह?
16 मार्च को JDU के कद्दावर नेता अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डालने के लिए एम्बुलेंस से बिहार विधानसभा पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि "राजनीति से संन्यास नहीं ले रहा हूं। जनता के लिए खूब काम करूंगा। अब बेटे चुनाव लड़ेंगे।"
जेल में क्यों बंद हैं अनंत सिंह?
जानकारी के मुताबिक JDU विधायक अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं। सूत्रों की माने तो विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी। जिसका आरोप अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगा था। इसी मामले में वह जेल में बंद हैं।
अनंत सिंह का सीएम नीतीश से है खास रिश्ता
वहीं अनंत सिंह को सीएम नीतीश कुमार का बेहद खास माना जाता है। कहा जाता है कि जब वे जेल में बंद थे और उन्हें कोर्ट से अनुमति मिली थी तब उन्होंने विधानसभा में आकर विधायक पद की शपथ ली थी।
पांचों सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया खत्म
16 मार्च का दिन बिहार के लिए बेहद अहम भी है। आपकों बता दें, बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शाम 5 बजे से मतगणना होगी। बताया जा रहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी 202 विधायकों ने वोट डाल दिया। वहीं मतदान के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 'अब रिजल्ट का इंतजार है।'
Writen By: Geeta Sharma
