.jpg)
आज ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग का 17वां दिन चल रहा है। बता दें कि ये जंग 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी और अब तक बहुत तेजी से बढ़ चुकी है। ईरान ने साफ कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक रखने का लेवर इस्तेमाल होता रहेगा। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि 'हमने जीत हासिल कर ली है, लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ', उन्होंने दुनिया के कई देशों से अपील की कि वो वॉरशिप्स भेजकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित रखें और अमेरिका कोऑर्डिनेट करेगा।
ट्रंप ने NATO को तगड़ी वार्निंग
ट्रंप ने NATO को तगड़ी वार्निंग देते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर NATO के सहयोगी देश ईरान के मामले में और खासकर हॉर्मुज स्ट्रेट खोलने में अमेरिका की मदद नहीं करते तो NATO का 'बहुत बुरा भविष्य' होगा। ट्रंप ने कहा, 'अगर कोई रिस्पॉन्स नहीं आया या नेगेटिव रिस्पॉन्स आया तो NATO के फ्यूचर के लिए बहुत बुरा होगा', उन्होंने यूक्रेन में NATO की मदद का हवाला दिया कि अमेरिका ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ सपोर्ट किया, अब मदद की बारी उनकी है।
अमेरिका ने चीन से मदद न मिलने के बदले दी धमकी
ट्रंप ने एक इंटरव्यू में चीन पर जोरदार दबाव डाला है, उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है चीन को भी मदद करनी चाहिए क्योंकि चीन को स्ट्रेट्स से 90 प्रतिशत तेल मिलता है। जो देश इस रूट से फायदा उठाते हैं, उन्हें सुनिश्चित करना चाहिए कि वहां कुछ गलत न हो।' ट्रंप ने ये भी कहा कि अगर चीन मदद नहीं करता तो वो चाइनीज प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के साथ प्लान्ड समिट को टाल सकते हैं। बता दें कि ये समिट इस महीने के आखिर में होना है।
आगजनी के बाद दुबई एयरपोर्ट बंद
दुबई मीडिया के मुताबिक, शहर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक ईंधन टैंक के पास लगी आग लग गई। सिविल डिफेंस की टीमों ने सफलतापूर्वक इसपर काबू पा लिया है, लेकिन इस घटना के बाद दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
नेतन्याहू की मौत की अफवाहों के बीच पीएम का वीडियो आया सामने
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाह जमकर हो रही थी। इसी बीच बीते दिन यानी रविवार 15 मार्च, 2026 को उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नेतन्याहू पूरी तरह से स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं और एक कैफे में कॉफी ऑर्डर करते हुए नजर आ रहे हैं।
אומרים שאני מה? צפו >> pic.twitter.com/ijHPkM3ZHZ
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) March 15, 2026
Written By Toshi Shah

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)