Ex को मैसेज करने से पहले 100 बार सोचें! हो सकती है बड़ी गलती

ब्रेकअप के बाद लोग अक्सर अकेलापन महसूस करने लगते है। हर पल टूटे हुए रिश्ते को लेकर दुखी रहते है।

10 घंटे पहले

ब्रेकअप के बाद लोग अक्सर अकेलापन महसूस करने लगते है। हर पल टूटे हुए रिश्ते को लेकर दुखी रहते है। इस दौरान वे अपने एक्स को फिर से मैसेज करने के बारे में सोचने लगते हैं और ऐसा आपके साथ ही नहीं बल्कि कई लोगों के साथ होता है। हालांकि रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक्स को अचानक मैसेज करना इमोशनल जाल साबित हो सकता है। तो किसी भी मैसेज को भेजने से पहले सोच लें क्या यह कदम सही है या गलत?

एक्स से दोबारा कॉन्टेक्ट करना सही या गलत

वहीं एक्सपर्ट्स की माने तो एक्स से बात करना गलत नहीं होता, लेकिन इसके पीछे सही वजह और इमोशनल माइंडसेट होना बेहद जरूरी है। किसी व्यक्ति को लगता है कि ब्रेकअप के दौरान उससे कोई गलती हुई थी जिसके लिए माफी मांगना चाहते हैं तो ऐसा करना एक तरह का क्लोजर दे सकता है। हालांकि किसी तरह की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि सामने वाला दोबारा बातचीत शुरू करेगा।

जानें किस कंडीशन में एक्स को मैसेज नहीं करना चाहिए?

इस पर रिलेशनशिप रिसर्च बताती है कि बार-बार टूटने और जोड़ने वाले रिश्ते में भरोसा कम हो जाता है। इस कंडीशन में एक्स को कॉन्टेक्ट करना पुराना दर्द फिर से याद करने जैसा हो सकता है। अगर कोई अकेलापन में पुराने रिश्ते को याद कर रहा है तो यह सही फैसला नहीं माना जाता है।

एक्स को मैसेज करने से पहले खुद से करें सवाल

एक्सपर्ट का ऐसा मानना है कि अगर किसी को फिर से अपने एक्स से बात करनी हो तो वह पहले खुद से कुछ सवाल पूछे। पहला कि क्या आप सच में उस व्यक्ति को मिस कर रहे हैं। दूसरा कि ब्रेकअप की वजह बनने वाली समस्याएं असल में खत्म हो चुकी है। साथ ही यह सोचना भी जरूरी है कि अगर सामने वाला किसी और के साथ खुश हैं तो क्या आप उस कंडीशन को एक्सेप्ट कर पाएंगे। इस सवालों से आप असहजता महसूस होती है तो बेहतर है कि फोन किसी करीबी दोस्त को कर अपनी बातें शेयर करें।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in