ईरान जंग पर संसद में बहस की मांग : अखिलेश यादव ने सरकार के सामने रखे 7 अहम सवाल

Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के बीच संसद में मचे हंगामें के बाद एक पोस्ट में बताया है कि विपक्ष किन मुद्दों को प्राथमिकता देना चाहता है।

13 घंटे पहले

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान मांग की है कि 7 अहम विषयों को सरकार प्राथमिकता दे। आज यानी सोमवार 9 मार्च को संसद परिसर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेस ने एक पोस्ट की हैं।

पोस्ट शेयर कर रखे विषय

बता दें कि इस पोस्ट में अखिलेश ने प्रदर्शन तस्वीर साझा करते हुए लिखा- जब संसद के बजट सेशन का अंतराल हुआ था तब विषय अलग थे और आज के युद्धकालीन हालातों की वजह से, संकट के इस माहौल में हमारी प्राथमिकता निम्नलिखित विषयों पर होनी चाहिए।

 1. युद्ध के संदर्भ में देश का पक्ष व राय

 2. ⁠विदेश नीति के गिरवी रखने का विषय
 3. तेल जैसी आपूर्ति पर आत्मनिर्णय की जगह अमेरिकी आदेश का आना
 4. ⁠हमारी संप्रभुता और आत्मनिर्भरता का प्रश्न
 5. युद्ध से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे वहां कार्यरत भारतीय या पर्यटक बनकर गये भारत के नागरिकों की सुरक्षा व उन्हें सकुशल भारत लाने का     सवाल
 6. ⁠प्रधानमंत्री के साथ गये लेकिन युद्ध शुरू होने के कारण भारत न लौट पाए पत्रकारों व मीडियाकर्मियों को सुरक्षित देश वापस लाने का प्रश्न
 7. ⁠युद्ध के कारण ज़रूरी आपूर्ति को नियमित व सुनिश्चित करने के साथ ही उनके बढ़ते दामों को नियंत्रित करने का विषय

विपक्ष के सांसदों ने किया संसद में प्रदर्शन

बता दें कि संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए MP अखिलेश यादव ने कहा,'US तय कर रहा है कि हमें किससे तेल खरीदना चाहिए। भारत की विदेश नीति पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।' बता दें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसदों ने पश्चिम एशिया संघर्ष के मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया.

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in