पीएम मोदी 8 मार्च को देश को देंगे बड़ी सौगात!, 'रिंग मेट्रो' का करेंगे उद्घाटन

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को दिल्ली में नई मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत दो नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास होगा।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. दिल्ली में आग का तांडव, 50 आशियाने उजड़े, 3 लोगों की झुलसने से हुई मौत
  2. अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारत का पोर्ट क्यों इस्तेमाल किया? जानें सच क्या है!
  3. कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी किए छह उम्मीदवारों के नाम, लिस्ट में दिखें पुराने चेहरे
  4. बिहार की राजनीति में हलचल! नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय? आज भर सकते हैं पर्चा, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
  5. इन राज्यों में होगी गर्मी... तो यहां होगा आंधी-बारिश का अटैक, IMD का आया बड़ा अलर्ट
  6. दिल्ली में होली फीकी? सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट
  7. होली से पहले जानें दिल्ली मेट्रो, DTC बस और नमो भारत का पूरा शेड्यूल
  8. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का फिर बजा डंका, इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब पर मचाई धूम, ट्रंप को काफी पीछे छोड़ा
  9. इस समय से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण.... जानिए क्या करें और क्या नहीं
  10. होली पर इन राज्यों में बरसेगी बारिश... तो उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
  11. ईरान-इजरायल टकराव के बीच कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, दूतावास ने जारी की ये गाइडलाइन
  12. ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की दो टूक! दुनिया को दिया बड़ा संदेश
  13. AI समिट में प्रदर्शन पर कोर्ट का बड़ा फैसला, यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को मिली बेल!
  14. Iran Israel Attack: खामेनेई की मौत पर देशभर में बवाल! जानें कहां-कहां हुआ विरोध प्रदर्शन
  15. पश्चिम एशिया संकट पर पीएम आवास में हाईलेवल मीटिंग, CCS ने सुरक्षा हालात पर की विस्तृत समीक्षा

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को दिल्ली में नई मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत दो नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि तीन नए कॉरिडोर का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद दिल्ली को देश की पहली 'रिंग मेट्रो' मिलेगी, जिससे राजधानी में यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम हो जाएगी।

दिल्ली सरकार लोगों का करती है सम्मान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कश्मीरी गेट ISBT के पास स्थित मॉनेस्ट्री मार्केट में फुट ओवर ब्रिजकी आधारशिला रखने के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी में रहने वाले सभी लोगों का सम्मान करती है, चाहे वे किसी भी राज्य या क्षेत्र से आते हों।

'भारत ने कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत हमेशा से 'जियो और जीने दो' के सिद्धांत का पालन करता आया है। उन्होंने कहा कि भारत ने आत्मरक्षा के अलावा कभी भी किसी देश पर हमला नहीं किया। ''अगर हमने हथियार उठाए भी हैं तो सिर्फ आत्मरक्षा के लिए,'' उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में दुनिया को भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश को याद रखने की आवश्यकता है, क्योंकि विश्व के कई हिस्सों में आतंकवाद और हिंसा बढ़ रही है।

3 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण

मुख्यमंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से कश्मीरी गेट इलाके में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कर रहा है। इस पुल को लद्दाख की संस्कृति और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से लद्दाख के कई परिवार रहते हैं और सरकार उनकी सांस्कृतिक पहचान का सम्मान करती है।

मुख्यमंत्री ने आप पर साधा निशाना

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, जहां अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के लोग मिलकर रहते हैं। ''हम सभी एक परिवार की तरह हैं और सरकार सभी नागरिकों के सम्मान और सुविधाओं का ध्यान रखती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने विकास के बजाय वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की मानसिकता के कारण कई विकास कार्य बाधित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार का लक्ष्य दिल्ली के हर कोने में बुनियादी ढांचे का विकास करना है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, लद्दाख बीजेपी अध्यक्ष ताशी ग्यालसन खाचू समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in