.jpg)
CM Nitish Kumar News: बिहार की राजनीति इन दिनों काफी चर्चाओं में है। बता दें, सीएम नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ राज्यसभा जाने के ऐलान ने सियासी हलचल मचा दी है। वहीं नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
'नीतीश कुमार के साथ हमारी सहानुभूति'
आपको बता दें, कि सीएम पद छोड़ राज्यसभा जाने के नीतीश कुमार के ऐलान पर नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'हमने पहले ही सीएम बदलने की बात कही थी। हमारी सहानुभूति नीतीश कुमार के साथ है। जो हो रहा है, हमें पहले से पता था। हम वहां रहते तो ये दिन नहीं देखना पड़ता।
#WATCH | पटना, बिहार: RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "सब जानते हैं कि बिहार के चुनाव में NDA ने ये नारा दिया था कि '2025 से 30 फिर से नीतीश'। भाजपा और NDA के घटक दल जानते हैं कि किस प्रकार से… pic.twitter.com/ctxXbvW47G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026
'छल-कपट और पूरे सिस्टम का दुरुपयोग चुनाव...'
इसके साथ ही तेजस्वी ने आगे कहा कि, "हर कोई जानता है कि बिहार चुनाव में NDAने यह नारा दिया था- '2025 से 30, फिर से नीतीश। बीजेपी और एनडीए के घटक दल जानते हैं कि चुनाव कैसे छल-कपट, तंत्र-मंत्र और पूरे सिस्टम का दुरुपयोग करके लड़ा गया था। उस समय हमने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि वे उन्हें दोबारा उस कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे। 6 महीने से ज्यादा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नीतीश कुमार नहीं रहेंगे।"
'बीजेपी को 'रबर स्टैंप मुख्यमंत्री' चाहिए'
इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि, "BJP का इतिहास रहा है उसने जिसके साथ भी गठबंधन किया, उसे बर्बाद कर दिया। भाजपा दलित और आदिवासी विरोधी पार्टी है। वे बिहार में ऐसा नेता नहीं चाहते जो पिछड़ों या दलितों की बात करे, उन्हें बस एक 'रबर स्टैंप मुख्यमंत्री' चाहिए। जनता बीजेपी की चालों और उनके चरित्र को अच्छी तरह जानते हैं।"
28 जनवरी 2024 को नीतीश ने छोड़ा था JDU का दामन
अंत में उन्होंने कहा, "हमने नीतीश कुमार के साथ काम किया है, लेकिन ज्यादातर समय हम विपक्ष में ही रहे। जब वे 28 जनवरी 2024 को JDU छोड़कर गए थे, तब भी हमने कहा था कि बीजेपी उन्हें खत्म कर देगी। हमें उनके प्रति पूरी सहानुभूति है,बिहार के लिए उनकी सेवा को हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।"
नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की दी जानकारी
आपकी जानकीर के लिए बता दें, कि सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर चल रही अटकलों पर नीतीश कुमार ने विराम दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा, ''पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं''।
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
CM नीतीश कुमार ने दाखिल किया नामांकन
अधिक जानकारी के लिए बता दें, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत बिहार से NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों ने पटना में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया है।
राज्य सभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। pic.twitter.com/R9mDOHUfYr
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026
Writen By: Geeta Sharma



.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)

