होली से पहले जानें दिल्ली मेट्रो, DTC बस और नमो भारत का पूरा शेड्यूल

Holi 2026 Namo Bharat Plan: अगर आप होली के दिन दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सार्वजनिक परिवहन की नई टाइमिंग जरूर चेक कर लें।

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. दिल्ली में होली फीकी? सरकार ने जारी की नई ड्राई-डे लिस्ट
  2. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का फिर बजा डंका, इंस्टाग्राम के बाद अब यूट्यूब पर मचाई धूम, ट्रंप को काफी पीछे छोड़ा
  3. इस समय से शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण.... जानिए क्या करें और क्या नहीं
  4. होली पर इन राज्यों में बरसेगी बारिश... तो उत्तर भारत में बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
  5. ईरान-इजरायल टकराव के बीच कतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी, दूतावास ने जारी की ये गाइडलाइन
  6. ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की दो टूक! दुनिया को दिया बड़ा संदेश
  7. AI समिट में प्रदर्शन पर कोर्ट का बड़ा फैसला, यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को मिली बेल!
  8. Iran Israel Attack: खामेनेई की मौत पर देशभर में बवाल! जानें कहां-कहां हुआ विरोध प्रदर्शन
  9. पश्चिम एशिया संकट पर पीएम आवास में हाईलेवल मीटिंग, CCS ने सुरक्षा हालात पर की विस्तृत समीक्षा
  10. दिल्ली आबकारी नीति मामला: CBI की याचिका 9 मार्च को सुनी जाएगी, ट्रायल कोर्ट को भी घेरा गया
  11. होली पर रहेगा गर्मी की प्रकोप...मार्च के महीने से शुरू हो जाएगा सूरज क ताप, IMD ने जारी की अलर्ट
  12. होली से पहले दिल्ली में महिलाओं और बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तैयार की नई योजनाएं
  13. बिहार से लापता 5 नाबालिग लड़कियां UP में मिलीं, पुलिस ने लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन पर पकड़ा
  14. AAIB ने बताया कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का चार्टर प्लेन, जांच में सामने आए ये कारण
  15. खामेनेई की मौत पर कश्मीर के लाल चौक पर प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी... जमकर लगाया नारा

Holi 2026 Namo Bharat Plan: अगर आप होली के दिन दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सार्वजनिक परिवहन की नई टाइमिंग जरूर चेक कर लें। राजधानी में होली के अवसर पर मेट्रो, बस और नमो भारत सेवाओं के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया गया है।

दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी मेट्रो

Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) के अनुसार, होली के दिन सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगी। दोपहर 2:30 बजे के बाद सभी कॉरिडोर पर ट्रेनें सामान्य समयानुसार चलना शुरू कर देंगी। यह फैसला कर्मचारियों को त्योहार मनाने का अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।

शाम 5 बजे से चलेगी नमो भारत और मेरठ मेट्रो

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का संचालन भी होली के दिन सुबह के समय पूरी तरह बंद रहेगा। National Capital Region Transport Corporation (NCRTC) के अधिकारियों के मुताबिक, ये सेवाएं शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक ही उपलब्ध रहेंगी। सामान्य दिनों में नमो भारत सेवा सुबह 6 बजे से शुरू हो जाती है, लेकिन त्योहार के मद्देनजर समय में बदलाव किया गया है।

कम चलेंगी DTC बसें

होली के दिन सड़कों पर डीटीसी बसों की संख्या भी कम रहेगी। पहली शिफ्ट की बस सेवाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। दोपहर 2 बजे के बाद केवल 25 प्रतिशत बसों का ही संचालन किया जाएगा। हालांकि, यदि किसी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक पाई जाती है, तो वहां बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जा सकते हैं।

घर जाने वालों के लिए 22 स्पेशल ट्रेनें

होली पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए Northern Railway ने 3 मार्च को 22 विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पिछले पांच दिनों में करीब 14 लाख यात्री दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से सफर कर चुके हैं। त्योहार के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचे और भीड़भाड़ से बचने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in