
BJP Rajya Sabha Candidate: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने अपने 9 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें, बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी मैदान में उतारे का फैसला किया है। बताया जा रहा कि भाजपा ने बिहार से नितिन और शिवेश राम को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए 5 मार्च आखिरी तारीख है और वोटिंग 15 मार्च को होनी है। इसी दिन मतों की गिनती भी की जाएगी।
9 राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का बीजेपी ने किया ऐलान
आज बीजेपी ने 6 राज्यों के 9 राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही पार्टी ने हरियाणा से संजय भाटिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है तो पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को और ओडिशा से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शामल और सुजीत कुमार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं असम से तराश गोवाला और जगनमोहन को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि पार्टी ने महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है।
राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल हुई तेज
वहीं बिहार की बात करें तो यहां राज्यसभा चुनाव-2026 को लेकर सरगर्मी चरम पर है। हालांकि बिहार से जिन 5 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है, उनमें उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, प्रेमचंद्र गुप्ता, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा का नाम शामिल हैं।
5वीं सीट को लेकर चर्चा तेज
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2025 में चुने गए विधायकों की संख्या को देखते हुए 5 में से 4 सीटें एनडीए के खाते में जाना तय है। ऐसा कहा जा रहा है कि 5वीं सीट के लिए NDA को 3 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है। क्योंकि मौजूदा समय में 2 सीटें JDU के पास हैं और 2 सीटों पर आज बीजेपी ने अपने उम्मीदवार उतार ही दिए हैं। अब बचा 5वीं सीट, जिसको लेकर राजनीति तेज है।
Writen By: Geeta Sharma


.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)

